गरली में आंगनवाड़ी विशेष कार्यक्रम, मातृ शक्ति ने लिया स्वस्थ समाज का संकल्प

प्रदीप ठाकुर


रक्कड़; 23सितंबर: मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्र गरली में आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम ने महिलाओं को नया उत्साह और विश्वास दिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रागपुर के दिशा-निर्देशों पर हुए इस आयोजन की अध्यक्षता पंचायत वार्ड सदस्य ममता देवी ने की।

इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरला देवी और सबिता देवी ने मौजूद महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य की अहमियत समझाई। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ मां ही मजबूत समाज की नींव रख सकती है।

कार्यक्रम में सरला देवी, सविता देवी सहित कई महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए शपथ ली कि वे अपने परिवार और बच्चों को कुपोषण से दूर रखकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ेंगी।

आयोजन ने यह साफ कर दिया कि आंगनवाड़ी केंद्र सिर्फ पोषण वितरण स्थल नहीं, बल्कि जागरूकता और सशक्तिकरण के सशक्त मंच बन चुके हैं।

ग्रामीण महिलाओं का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम यदि नियमित रूप से हों तो हर घर और हर गांव में स्वास्थ्य और जागरूकता की नई रोशनी फैल सकती है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading