बीएलओ सुपरवाइजर व बीएलओ के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न



विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जोगिंदर नगर के बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ के लिए जोगिंदर नगर छात्रा स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला का उद्देश्य आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करना और मतदाता सूची में शुद्धता बनाए रखना था।

इस तीन दिवसीय कार्यशाला के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी व निर्वाचन नोडल अधिकारियों ने प्रशिक्षण सत्रों का निरीक्षण किया और उपस्थित कर्मचारियों को सटीक व निष्पक्ष कार्य करने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान मुख्य प्रशिक्षक अखिल सूद ने बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण,मतदाता सूचियों के नवीनीकरण, नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, मृत या किन्हीं कारणों से स्थान छोड़ चुके मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने कहा कि बीएलओ सुपरवाइजर मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर बिजली,पानी और रैंप आदि की सुविधाओं को जांचेंगे।

उन्होंने सभी बीएलओ को वोटर हेल्पलाइन ऐप, बीएलओ ऐप, फॉर्म 6, 7 और 8 के बारे में भी विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया। बीएलओ को विशेष रूप से यह निर्देश दिए गए कि वे क्षेत्र में जाकर योग्य मतदाताओं की पहचान करें और छूटे हुए नामों को सूची में शामिल करें।तीन दिवसीय कार्यशाला में निर्वाचन सहायक मोहन,रणबीर कटोच आईटी, संतोष कुमारी व सभी मतदान केंद्रों से संबंधित बीएलओ व सुपरवाइजर शामिल रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading