मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत लगड़ू के अनमोल को 20 हजार रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता दी।
गांव लगड़ू के अनमोल राणा सुपुत्र अजय कुमार इस समय एक गंभीर बीमारी से झूझ रहे है। इनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है और गत सोमवार को इनका ऑपरेशन होना तय हुआ है।परिवार पहले से ही जरूरतमंद था ।बेटे की बीमारी ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।अनमोल के पिता खुद बीमारी से झूझ रहे है मुश्किल की इस घड़ी में खुंडियां की समाजसेवी संस्था जय पब्बू माता सेवा सदन खुंडियां ने रविवार को इनके घर पर जाकर 20 हजार रु की आर्थिक मदद संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग से इन्हें भेंट की और अनमोल के सफल ऑपरेशन की दुआएं दी। संस्था के सदस्य राकी राणा ने संस्था के सभी सेवादारों को कोटि कोटि नमन किया। साथ ही कहा कि हम एक बार फिर मुश्किल समय में एक जरूरतमंद परिवार का सहारा बने है तथा आगे भी यह संस्था दानवीरों के सहयोग से हर जरूरतमंद की मदद करता रहेगा।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.