मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा टिहरी में दो परिवारों के सदस्यों ने अपना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत बीमा करवाया था जिसमें होशियार सिंह व सुनील कुमार ने इस योजना के तहत अपना बीमा करवाया था व दोनों की किसी बिमारी के चलते कुछ महिने पहले मृत्यु हो गई थी लेकिन योजना का लाभ मृतकों के परिवार को मिला। शाखा के प्रबंधक ने बताया कि हम सब को भी सरकार द्वारा चलाई गई स्कीमों का लाभ लेना चाहिए जब आप आप किसी बैंक शाखा में जाएं तो ऐसी स्कीमों के बारे में बैंक अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करें।