पंचायती राज निर्वाचन-2026 के अंतर्गत आज यहां सोलन विकास खण्ड के ज़िला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से मतगणना पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया।
पूर्वाभ्यास की अध्यक्षता निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने की।
डॉ. पूनम बंसल ने मतगणना के लिए नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज निर्वाचन में मतगणना बैलेट पेपर के माध्यम से की जानी है, इसलिए प्रत्येक कर्मचारी को पूरी सावधानी, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य करना होगा ताकि वास्तविक मतगणना के समय किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सोलन मंजुला कंवर, तहसीलदार सोलन राजीव रांटा सहित 119 अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.