पेयजल स्रोतों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें : गौरव महाजन

करसोग, 25 मई

गर्मी के मौसम तथा आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने जल शक्ति विभाग एवं नगर पंचायत करसोग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में पेयजल योजनाओं की सुरक्षा, स्वच्छता एवं लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

एसडीएम ने निर्देश दिए कि सभी पेयजल स्रोतों की नियमित जांच, साफ-सफाई तथा सुबह-शाम निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही से पेयजल दूषित न हो। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाएं सीवरेज के पानी से प्रभावित न हों, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पेयजल स्रोतों की समय-समय पर क्लोरिनेशन की जाए तथा पानी के सैंपल भरकर उनकी जांच सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त पेयजल स्रोतों की नियमित लैब जांच भी करवाई जाए ताकि लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में कई बार पशु-पक्षियों के मरने से पेयजल स्रोत एवं योजनाएं प्रभावित हो जाती हैं, जिससे पानी दूषित होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके दृष्टिगत उन्होंने सभी योजनाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने कहा कि आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि बरसात के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने नगर पंचायत अधिकारियों को नालियों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा मानसून सीजन से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि करसोग और चुराग क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 296 पेयजल स्रोतों के माध्यम से लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाया जाता है। वहीं जल शक्ति विभाग द्वारा करसोग और चुराग में दो स्थानों पर पेयजल जांच लैब संचालित की जा रही हैं।

बैठक में जल शक्ति विभाग, नगर पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading