2015 तक मतदाता सूची में था नाम, पिछली बार की तरह इस बार भी वोट डालने से हो गई वंचित
प्रदीप ठाकुर
रक्कड़: 1जून: पंचायत चुनावों के दौरान मतदाता सूची में नाम गायब होने का एक हैरान करने वाला मामला ग्राम पंचायत कलोहा के वार्ड नंबर-1 से सामने आया है। यहां निवासी शांति देवी पत्नी बाबू राम मतदान के दिन उस समय परेशान हो गईं, जब उन्हें पता चला कि उनका नाम मतदाता सूची से गायब है।
हैरानी की बात यह है कि शांति देवी पहले दो बार वार्ड पंच का चुनाव भी लड़ चुकी हैं और दस साल पहले तक उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज था। लेकिन पिछली बार की तरह इस बार मतदान के दौरान जब उन्होंने अपना नाम सूची में तलाश किया तो वह कहीं नहीं मिला।
शांति देवी ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपने मताधिकार का प्रयोग किया है और पंचायत चुनावों में सक्रिय रूप से भाग लेती रही हैं। यहां तक कि वह स्वयं वार्ड पंच पद की उम्मीदवार भी रह चुकी हैं। इसके बावजूद पिछले दस साल से उनका नाम मतदाता सूची से हट जाना उनके लिए बेहद आश्चर्यजनक और दुखद है।
उन्होंने प्रशासन और निर्वाचन विभाग से मांग की है कि मामले की जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि उनका नाम मतदाता सूची से कैसे और किन परिस्थितियों में हटाया गया। साथ ही भविष्य में ऐसी त्रुटियों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे। इस बार कई जगहों से ऐसे मामले सामने आए हैं। लोग बड़ी दूर दूर से अपने गांव की सरकार चुनने के लिए आते हैं लेकिन उनका मतदाता सूची में नाम गायब होना एक चिंता का विषय बन जाता है।
यह मामला एक बार फिर मतदाता सूचियों की शुद्धता और समय-समय पर उनके सत्यापन को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चुनाव लड़ चुकी महिला का नाम ही सूची से गायब हो सकता
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.