लगातार दूसरी बार उप प्रधान बने दलजीत सिंह रिंकू, दो दशक की जनसेवा पर जनता ने लगाई भरोसे की मुहर
वार्ड पंच से शुरू हुआ सफर, मेहनत, मिलनसारिता और विकास कार्यों ने दिलाई नई जिम्मेदारी
प्रदीप ठाकुर
रक्कड़: 1जून:ग्राम पंचायत कलोहा में एक बार फिर जनता ने अनुभव, समर्पण और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए दलजीत सिंह रिंकू को लगातार दूसरी बार उप प्रधान चुनकर विकास की निरंतरता पर अपनी मुहर लगा दी है। पंचायत राजनीति में पिछले करीब 20 वर्षों से सक्रिय रिंकू का यह सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं है, जिन्होंने वार्ड पंच के रूप में जनसेवा की शुरुआत कर आज पंचायत के सबसे प्रभावशाली जनप्रतिनिधियों में अपनी पहचान बनाई है।
दलजीत सिंह रिंकू ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक साधारण वार्ड पंच के रूप में की थी। लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करने की कार्यशैली ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया। यही वजह रही कि पंचायतवासियों ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए उप प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
ग्राम पंचायत कलोहा में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, सामाजिक कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने वाले रिंकू ने हमेशा पंचायत के विकास को अपनी राजनीति का केंद्र बिंदु बनाया। गांव के बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक हर वर्ग के साथ उनके मजबूत संपर्क और सहज व्यवहार ने उन्हें जनता का चहेता जनप्रतिनिधि बनाया है।
लगातार दूसरी बार उप प्रधान बनने पर दलजीत सिंह रिंकू ने पंचायतवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि पूरे कलोहा पंचायत परिवार की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.