बीए-बीकॉम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को मिलेंगे करियर के नए विकल्प
12 जून से प्री-एडमिशन काउंसलिंग, 20 जून को पहली मेरिट सूची; समय रहते आवेदन करने की अपील
प्रदीप ठाकुर
रक्कड़:1 जून;पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बाद अब क्षेत्र में उच्च शिक्षा को लेकर हलचल तेज हो गई है। राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीए और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों का रुख कॉलेज की ओर होने लगा है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित होने वाली इस प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों को विषय चयन, कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होंगे। कॉलेज प्रशासन के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी 1 जून से 19 जून तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने बताया कि नई शिक्षा नीति को लेकर विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें सही विषय चयन में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 12 जून से प्री-एडमिशन काउंसलिंग शुरू की जाएगी। इस दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यक्रमों, करियर संभावनाओं और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि 20 जून को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि में प्रवेश शुल्क जमा करवाना होगा। इसके बाद रिक्त सीटों के आधार पर आगामी मेरिट सूचियां जारी की जाएंगी।
महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें तथा समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें,
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.