विकास खंड अधिकारी सुरानी अंशू चंदेल ने सभी सदस्यों को दिलवाई शपथ
मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत विकास खंड कार्यालय सुरानी के सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।यह शपथ ग्रहण समारोह गरिमामई वातावरण में में आयोजित किया गया। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान विकास खंड अधिकारी व निर्वाचित अधिकारी अंशू चंदेल ने पंचायत समिति सदस्यों को उनके पद की जिम्मेदारी व कर्तव्य का बोध करवाते हुए पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई।शपथ लेते हुए सभी सदस्यों ने संविधान के प्रति निष्ठा रखने निष्पक्षता के साथ काम करने तथा जनता के हितों को सर्वोपरि मानते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी अंशू चंदेल ने कहा कि पंचायत समिति सदस्य ग्रामिण विकास की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने में पंचायत प्रतिनिधियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहता है। उन्होंने ने सभी सदस्यों से अपेक्षा जताई है कि वह जन सेवा की भावना के साथ कार्य करेंगे और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।शपथ ग्रहण के बाद सभी नवनिर्वाचित सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। वहीं सदस्यों ने कहा कि जो विश्वास जनता ने उनके ऊपर जताया है वो उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना, लोगों की समस्याओं का समाधान करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.