*उप रोजगार कार्यालय जोगिंदर नगर मिनी सचिवालय भवन में हुआ स्थानांतरित*

जोगिंदर नगर, 02 जून।

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि उप रोजगार कार्यालय जोगिंदर नगर को मिनी सचिवालय भवन जोगिंदर नगर के नए भवन की प्रथम मंजिल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अब उप रोजगार कार्यालय से संबंधित सभी कार्य एवं सेवाएं नए कार्यालय परिसर से संचालित की जा रही है।

प्रभारी उप रोजगार कार्यालय जोगिंदर नगर सुमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार पंजीकरण, पंजीकरण नवीनीकरण तथा अन्य विभागीय सेवाओं के लिए अब कार्यालय में आने वाले सभी अभ्यर्थी एवं आम नागरिक मिनी सचिवालय भवन की प्रथम मंजिल स्थित नए कार्यालय में संपर्क करें।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading