Tuesday, 17 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
सनसनीखेज पत्रकारिता के दौर में आत्ममंथन की आवश्यकताः मुकेश अग्निहोत्रीधर्मशाला महाविद्यालय ने 100 वर्षों में दीं अनेक प्रतिष्ठित विभूतियां: रोहित ठाकुरमुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन कियाधर्मगुरु परम पावन दलाई लामा जी से रजनी पाटिल, विनय कुमार एवं आर.एस. बाली ने की आत्मीय भेंट; सोनिया गांधी जी की संस्मरणात्मक पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ की प्रति की भेंटनशे के खिलाफ जंग में खेल बनेंगे मजबूत हथियार: मुकेश अग्निहोत्रीहरोली सीबीएसई स्कूल भवन के लिए 12.50 करोड़ रुपये स्वीकृत: मुकेश अग्निहोत्रीमुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना से लाभान्वित होंगे 3.50 लाख परिवार : सुरेश कुमारराजेश धर्माणी ने किया पॉलीटैक्निक कॉलेजों की खेल प्रतियोगिता का उदघाटनएक साल में चिट्टा तस्करों पर सरकार का बड़ा प्रहार, 37.78 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाईबालिका देखभाल संस्थान में बाल दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रमसनसनीखेज पत्रकारिता के दौर में आत्ममंथन की आवश्यकताः मुकेश अग्निहोत्रीधर्मशाला महाविद्यालय ने 100 वर्षों में दीं अनेक प्रतिष्ठित विभूतियां: रोहित ठाकुरमुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन कियाधर्मगुरु परम पावन दलाई लामा जी से रजनी पाटिल, विनय कुमार एवं आर.एस. बाली ने की आत्मीय भेंट; सोनिया गांधी जी की संस्मरणात्मक पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ की प्रति की भेंटनशे के खिलाफ जंग में खेल बनेंगे मजबूत हथियार: मुकेश अग्निहोत्रीहरोली सीबीएसई स्कूल भवन के लिए 12.50 करोड़ रुपये स्वीकृत: मुकेश अग्निहोत्रीमुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना से लाभान्वित होंगे 3.50 लाख परिवार : सुरेश कुमारराजेश धर्माणी ने किया पॉलीटैक्निक कॉलेजों की खेल प्रतियोगिता का उदघाटनएक साल में चिट्टा तस्करों पर सरकार का बड़ा प्रहार, 37.78 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाईबालिका देखभाल संस्थान में बाल दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
News Update

धर्मशाला महाविद्यालय ने 100 वर्षों में दीं अनेक प्रतिष्ठित विभूतियां: रोहित ठाकुर

राज्य में सबसे अधिक नामांकन दर्शाता है कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता

धर्मशाला, 16 नवम्बर: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला ने अपनी गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण कर शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह महाविद्यालय न केवल प्रदेश का एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है, बल्कि इसने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली अनेक प्रतिभाओं को भी देश और प्रदेश को दिया है।

शिक्षा मंत्री सोमवार को धर्मशाला महाविद्यालय के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। यह समारोह ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन धर्मशाला महाविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया। उन्होंने महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजकों, पूर्व विद्यार्थियों, वर्तमान विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा समस्त महाविद्यालय परिवार को बधाई दी।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर शिक्षा, साहित्य, ललित कला, विज्ञान, चिकित्सा, कला, विधानसभा तथा सैन्य सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया। उन्होंने महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं एवं अंतरराष्ट्रीय महिला कबड्डी खिलाड़ियों भावना, ज्योति, पुष्पा और निकिता को भी उनकी खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।

रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में कुल 133 महाविद्यालय संचालित हैं, जिनमें सर्वाधिक विद्यार्थी नामांकन राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में है। यह इस संस्थान की लोकप्रियता, शैक्षणिक गुणवत्ता और समाज में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। उन्होंने महाविद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक विषयों एवं पाठ्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि समय के साथ संस्थान ने शिक्षा के बदलते स्वरूप के अनुरूप अपनी शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तार किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निरंतर प्रयासों और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सुधारों के फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में 29वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। आजादी के समय प्रदेश की साक्षरता दर लगभग पांच प्रतिशत थी, जो वर्तमान में बढ़कर 99.5 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह उपलब्धि प्रदेश के शिक्षाविदों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय के विकास में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व विद्यार्थियों का अपने शिक्षण संस्थान के प्रति जुड़ाव और योगदान सराहनीय है। एसोसिएशन ने महाविद्यालय में ऑडिटोरियम एवं लाइब्रेरी के निर्माण के साथ-साथ पौधरोपण, रक्तदान शिविर और अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व विद्यार्थियों का अनुभव, सहयोग और मार्गदर्शन वर्तमान पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने महाविद्यालय के विकास में योगदान देने वाले शिक्षाविदों और पूर्व विद्यार्थियों की भी प्रशंसा की तथा कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक पहचान वहां से निकली प्रतिभाओं और समाज में उनके योगदान से बनती है।

समारोह में पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष बुटेल, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विजय करण, उच्च शिक्षा निदेशक सुनीता सिंह, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, दिव्य हिमाचल के प्रधान संपादक अनिल सोनी सहित ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव गांधी महासचिव अश्वनी कौल व अन्य पदाधिकारी, पूर्व विद्यार्थी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *