Tuesday, 17 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
बीबीएमबी एरियर मामले पर ऐतिहासिक जीत के बाद धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया गया गर्मजोशी से स्वागतसनसनीखेज पत्रकारिता के दौर में आत्ममंथन की आवश्यकताः मुकेश अग्निहोत्रीधर्मशाला महाविद्यालय ने 100 वर्षों में दीं अनेक प्रतिष्ठित विभूतियां: रोहित ठाकुरमुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन कियाधर्मगुरु परम पावन दलाई लामा जी से रजनी पाटिल, विनय कुमार एवं आर.एस. बाली ने की आत्मीय भेंट; सोनिया गांधी जी की संस्मरणात्मक पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ की प्रति की भेंटनशे के खिलाफ जंग में खेल बनेंगे मजबूत हथियार: मुकेश अग्निहोत्रीहरोली सीबीएसई स्कूल भवन के लिए 12.50 करोड़ रुपये स्वीकृत: मुकेश अग्निहोत्रीमुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना से लाभान्वित होंगे 3.50 लाख परिवार : सुरेश कुमारराजेश धर्माणी ने किया पॉलीटैक्निक कॉलेजों की खेल प्रतियोगिता का उदघाटनएक साल में चिट्टा तस्करों पर सरकार का बड़ा प्रहार, 37.78 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाईबीबीएमबी एरियर मामले पर ऐतिहासिक जीत के बाद धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया गया गर्मजोशी से स्वागतसनसनीखेज पत्रकारिता के दौर में आत्ममंथन की आवश्यकताः मुकेश अग्निहोत्रीधर्मशाला महाविद्यालय ने 100 वर्षों में दीं अनेक प्रतिष्ठित विभूतियां: रोहित ठाकुरमुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन कियाधर्मगुरु परम पावन दलाई लामा जी से रजनी पाटिल, विनय कुमार एवं आर.एस. बाली ने की आत्मीय भेंट; सोनिया गांधी जी की संस्मरणात्मक पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ की प्रति की भेंटनशे के खिलाफ जंग में खेल बनेंगे मजबूत हथियार: मुकेश अग्निहोत्रीहरोली सीबीएसई स्कूल भवन के लिए 12.50 करोड़ रुपये स्वीकृत: मुकेश अग्निहोत्रीमुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना से लाभान्वित होंगे 3.50 लाख परिवार : सुरेश कुमारराजेश धर्माणी ने किया पॉलीटैक्निक कॉलेजों की खेल प्रतियोगिता का उदघाटनएक साल में चिट्टा तस्करों पर सरकार का बड़ा प्रहार, 37.78 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई
News Update

सनसनीखेज पत्रकारिता के दौर में आत्ममंथन की आवश्यकताः मुकेश अग्निहोत्री

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर धर्मशाला में राज्यस्तरीय समारोह आयोजित

धर्मशाला, 16 नवंबर, 2026ः राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय समारोह सोमवार को धर्मशाला में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर आयोजित इस समारोह में अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए श्री अग्निहोत्री ने कहा कि आज का दिन उन्हें यह आत्ममंथन करने का अवसर है कि पिछले कुछ सालों में पत्रकारिता के क्षेत्र में क्या-क्या बदलाव आए हैं तथा वर्तमान की चुनौतियों से किस प्रकार निपटा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि समाचार-पत्रों की विश्वसनीयता व प्रसांगिकता हमेशा कायम रहेगी भले ही कुछ समय के लिए उतार-चढ़ाव का दौर से ही क्यों न गुज़रना पड़े लेकिन जिम्मेदार और विश्वसनीय पत्रकारिता का महत्व हमेशा बना रहेगा। आज पत्रकारिता जगत के सामने सोशल मीडिया के रूप में नई चुनौती बनकर उभरी है जा बेलगाम चल रहा है और इस पर कुछ बंदिशें लगाने की बात बार-बार उठ रही है। सोशल मीडिया के आने से सूचना का दायरा बहुत बढ़ा है, लेकिन पारम्परिक समाचार-पत्रों और सोशल मीडिया पत्रकारिता में बड़ा अंतर है क्यांेकि अखबार में कई स्तरों पर समाचार का सत्यापन होता है और साथ ही पत्रकार की जिम्मेदारी और जवाबदेही भी बनी रहती है।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया और इन्फ्लयूसेंर आम तौर पर रातों-रात प्रसिद्धि प्राप्त करने के लिए सनसनी वाली खबरें अधिक फैला रहे है जबकि उनकी जिम्मेदारी तय नही है। लेकिन यह स्थिति ज्यादा देर नहीं चलती और समय के साथ इसमें भी बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि किस भी समाचार को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले सभी पक्षों और तथ्यों को सामने रखना पत्रकारिता का मूल धर्म है, जिसके बारे में सभी को सोचना होगा।

श्री अग्निहोत्री ने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया के दौर में हर व्यक्ति के हाथ में सूचना प्रसारित करने का माध्यम पहुंच गया है। इसके साथ ही लोगों की निजी पसंद, गतिविधियों और डेटा पर भी कंपनियों की पहुंच बढ़ी है। ऐसे समय में पत्रकारिता के सामने नई चुनौतियां खड़ी हुई हैं। उन्होंने पत्रकारों से आह्वान किया कि वे अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सच्चाई और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता करें। देश-प्रदेश के विकास के लिए यह जरूरी है कि पत्रकार सरकारों के अच्छे कार्यों, विकास और जनकल्याण के प्रयासों को भी जनता के सामने रखें।

उन्होंने कहा कि लिखा हुआ शब्द तलवार से भी अधिक गहरा घाव कर सकता है और एक बार प्रकाशित होने के बाद हमेशा रिकाॅर्ड में रहता है। इसलिए पत्रकारों को अपनी लेखनी की ताकत और जिम्मेदारी दोनों समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार की पहचान इस बात से बनती है कि उसकी खबरों को लोग कितना महत्व देते हैं और समाज में उन पर कितनी चर्चा होती है।

दैनिक जागरण के संपादक नवनीत शर्मा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि कहा कि पत्रकारिता के सामने आज अभिव्यक्ति की आजादी से बड़ा संकट समझ और जिम्मेदारी का है। आज के दौर में यह जरूरी हो गया है कि सनसनी और जिम्मेदारी को सही रूप से परिभाषित किया जाए। किसी भी व्यक्ति की आलोचनस बहुत आसान है लेकिन इससे कहीं बढ़कर अपने व्यक्तित्व का निर्धारण करना आवश्यक है। यह वरिष्ठ पत्रकारों पर बड़ा दायित्व है कि नई पीढ़ी के पत्रकारों को भाषाई आचरण सिखाएं ताकि इन दोनों में बातों में फर्क मालूम कर सकें। यह समझना बहुत जरूरी है कि आलोचना सबकी होती है लेकिन फर्क इस बात से पड़ता है कि भाषा शैली कैसी है।

नवनीत शर्मा ने कहा कि खबर लिखते समय उसके सामाजिक प्रभाव और संबंधित व्यक्ति की संवेदनशीलता का ध्यान रखना भी पत्रकार की जिम्मेदारी है। पत्रकारिता का उद्देश्य केवल सनसनी फैलाना या खबर को अधिक पढ़वाना नहीं, बल्कि सत्य और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि एक अच्छे पत्रकार की पहचान कमजोर खबर में भी जनहित के महत्वपूर्ण पहलुओं को सामने लाने की क्षमता से होती है। पत्रकारिता में सत्य, भाषा की मर्यादा और सामाजिक जिम्मेदारी सर्वोपरि होनी चाहिए।

हिमाचल दस्तक के संपादक हेमंत कुमार ने कहा कि आज पत्रकारिता के सामने सबसे बड़ी चुनौती विश्वसनीयता और पाठकों का भरोसा बनाए रखना है। पत्रकारिता में सनसनी और जिम्मेदारी के बीच का अंतर धीरे-धीरे धुंधला होता जा रहा है, जो लोकतंत्र और समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता में पांच तरह की सनसनी देखने को मिल रही है। पहली, खोजपूर्ण और बड़ी खबरों का अभाव। दूसरी, छोटी-छोटी घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत करना। तीसरी, बिना तथ्यों की जांच किए झूठी खबरें प्रसारित करना। चैथी, मीडिया संस्थानों का राजनीतिक विचारधाराओं और सत्ता के पक्ष-विपक्ष में बंट जाना। पांचवीं और सबसे खतरनाक चुनौती बिना प्रशिक्षण और पत्रकारिता के बुनियादी नियमों की जानकारी के मीडिया में सक्रिय लोगों द्वारा गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग करना है।

हेमंत कुमार ने कहा कि उन्होंने इंटरनेट और सोशल नेटवर्किंग साइटों के लिए प्रभावी नीति बनाने तथा मीडिया संस्थानों को अपनी जिम्मेदारी समझने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को सनसनीखेज प्रवृत्ति से बाहर निकालकर तथ्यपरक, निष्पक्ष और जिम्मेदार बनाने के लिए सामूहिक मंथन जरूरी है।

पूर्व विधायक अजय महाजन, सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राकेश कंवर, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क राजीव कुमार तथा बड़ी संख्या में कांगड़ा एवं शिमला जिले से संबंधित पत्रकार समारोह में शामिल हुए।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *