Monday, 16 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
हरोली सीबीएसई स्कूल भवन के लिए 12.50 करोड़ रुपये स्वीकृत: मुकेश अग्निहोत्रीमुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना से लाभान्वित होंगे 3.50 लाख परिवार : सुरेश कुमारराजेश धर्माणी ने किया पॉलीटैक्निक कॉलेजों की खेल प्रतियोगिता का उदघाटनएक साल में चिट्टा तस्करों पर सरकार का बड़ा प्रहार, 37.78 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाईबालिका देखभाल संस्थान में बाल दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रमबुजुर्गों को एक छत के नीचे मिलेंगी विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों में स्थापित होगा जेरियाट्रिक मेडिसिन विभागबैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान पठानियां ने कहा चाक – चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था।केद्रीय राज्य मंत्री निमुबेन बांभणिया ने हिमाचल प्रदेश में एफसीआई, सीडब्ल्यूसी और बीआईएस की गतिविधियों की समीक्षा कीअपने कार्यकाल में हमने तोड़ दी चिट्टे की कमर, 50 प्रतिशत की आई कमी : मुख्यमंत्रीहिमाचल में 235 ऊर्जा परियोजनाओं का आवंटन होगा रद्द, 20 पनबिजली परियोजनाओं की होगी दोबारा बोलीहरोली सीबीएसई स्कूल भवन के लिए 12.50 करोड़ रुपये स्वीकृत: मुकेश अग्निहोत्रीमुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना से लाभान्वित होंगे 3.50 लाख परिवार : सुरेश कुमारराजेश धर्माणी ने किया पॉलीटैक्निक कॉलेजों की खेल प्रतियोगिता का उदघाटनएक साल में चिट्टा तस्करों पर सरकार का बड़ा प्रहार, 37.78 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाईबालिका देखभाल संस्थान में बाल दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रमबुजुर्गों को एक छत के नीचे मिलेंगी विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों में स्थापित होगा जेरियाट्रिक मेडिसिन विभागबैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान पठानियां ने कहा चाक – चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था।केद्रीय राज्य मंत्री निमुबेन बांभणिया ने हिमाचल प्रदेश में एफसीआई, सीडब्ल्यूसी और बीआईएस की गतिविधियों की समीक्षा कीअपने कार्यकाल में हमने तोड़ दी चिट्टे की कमर, 50 प्रतिशत की आई कमी : मुख्यमंत्रीहिमाचल में 235 ऊर्जा परियोजनाओं का आवंटन होगा रद्द, 20 पनबिजली परियोजनाओं की होगी दोबारा बोली
News Update

मुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना से लाभान्वित होंगे 3.50 लाख परिवार : सुरेश कुमार

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विधायक ने भोरंज के डाडू गांव में की जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता

भोरंज 15 नवंबर। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी नेता और समाज सुधारक भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर इस वर्ष भी एक से 15 नवंबर तक मनाए गए जनजातीय गौरव पखवाड़े के समापन अवसर पर रविवार को विकास खंड भोरंज के अनुसूचित जनजाति बाहुल गांव डाडू में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता स्थानीय विधायक सुरेश कुमार ने की।

इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि इस महान विभूति का जीवन हम सब के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है। भगवान बिरसा मुंडा ने देश की आजादी और आदिवासी समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लगभग चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान समाज के कमजोर वर्गों के लिए कई सराहनीय योजनाएं आरंभ की हैं। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना और राजीव गांधी प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति पहुंच रहा है। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना शुरू करने की घोषणा भी की है। इस महत्वाकांक्षी योजना से हिमाचल प्रदेश के 3.50 लाख से अधिक गरीब परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से उगाई गई फसलों के लिए अलग से उच्च दाम घोषित करके तथा दूध के दामों में भारी वृद्धि करके मुख्यमंत्री ने प्रदेश की ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत करने की दिशा में बहुत बड़ी पहल की है।

सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वाइल्ड फ्लॉवर हॉल, जेएसडब्ल्यू जलविद्युत परियोजना, किशाउ बांध परियोजना और अभी हाल ही में बीबीएमबी से एरियर जैसे मुद्दों पर दृढ़ संकल्प के साथ हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ी और इनमें जीत हासिल करके प्रदेश के लिए हजारों करोड़ रुपये का राजस्व सुनिश्चित किया है। इससे हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर राज्य बनने की ओर अग्रसर होगा।

इस अवसर पर विधायक ने विभिन्न विभागों और महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया तथा जनजातीय गौरव पखवाड़े के दौरान आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।

इससे पहले, खंड विकास अधिकारी रजत चौधरी ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा जनजातीय पखवाड़े के दौरान आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, अन्य विभागों और हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के अधिकारियों ने लोगों को अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, पार्टी के अन्य नेता तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *