Saturday, 14 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
अपने कार्यकाल में हमने तोड़ दी चिट्टे की कमर, 50 प्रतिशत की आई कमी : मुख्यमंत्रीहिमाचल में 235 ऊर्जा परियोजनाओं का आवंटन होगा रद्द, 20 पनबिजली परियोजनाओं की होगी दोबारा बोलीप्रश्नोत्तरी में सिमरन और निबंध लेखन में वंशिका रही अव्वलहिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णयप्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को दे रही प्राथमिकता: केवल सिंह पठानियाराजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभग्रामीणों को नक्शे की जरूरत नहीं, पुश्तैनी भूमि पर निर्माण कार्य पंचायत सचिव स्तर पर निपटेगा- एसडीएम डॉ. ओपी यादवचिट्टा मुक्त हिमाचल और जनजातीय गौरव दिवस थीम पर पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजितक्षय रोग मुक्त भारत एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- दिवयांशु सिंघलराष्ट्रपति ने उपायुक्त किन्नौर को किया सम्मानितअपने कार्यकाल में हमने तोड़ दी चिट्टे की कमर, 50 प्रतिशत की आई कमी : मुख्यमंत्रीहिमाचल में 235 ऊर्जा परियोजनाओं का आवंटन होगा रद्द, 20 पनबिजली परियोजनाओं की होगी दोबारा बोलीप्रश्नोत्तरी में सिमरन और निबंध लेखन में वंशिका रही अव्वलहिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णयप्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को दे रही प्राथमिकता: केवल सिंह पठानियाराजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभग्रामीणों को नक्शे की जरूरत नहीं, पुश्तैनी भूमि पर निर्माण कार्य पंचायत सचिव स्तर पर निपटेगा- एसडीएम डॉ. ओपी यादवचिट्टा मुक्त हिमाचल और जनजातीय गौरव दिवस थीम पर पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजितक्षय रोग मुक्त भारत एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- दिवयांशु सिंघलराष्ट्रपति ने उपायुक्त किन्नौर को किया सम्मानित
News Update

अपने कार्यकाल में हमने तोड़ दी चिट्टे की कमर, 50 प्रतिशत की आई कमी : मुख्यमंत्री


मंडी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में चिट्टे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार की कमर तोड़ने का काम किया है। प्रदेश में चिट्टे के मामलों में पहले की तुलना में करीब 50 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में पीआईटी एनडीपीएस एक्ट लागू नहीं किया, जबकि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही इसे लागू किया।
मुख्यमंत्री शनिवार को मंडी में आयोजित चिट्टे के खिलाफ वॉकथॉन के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने नशे के खिलाफ उपस्थित जनसमूह को शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिट्टे के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रही है। हालांकि केवल सरकार और पुलिस की कार्रवाई से इस समस्या का पूरी तरह समाधान संभव नहीं है। इसके लिए समाज के हर वर्ग का सक्रिय सहयोग जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एंटी चिट्टा अभियान का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि नई पीढ़ी नशे के प्रति जागरूक हो रही है और हिमाचल को चिट्टा मुक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रदेश में पहली बार ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आठ खेलों को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि इन खेलों में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 31 लाख रुपये, उपविजेता को 21 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 11 लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए अभी तक 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वॉकथॉन के दौरान भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान विधायक अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि चिट्टे के खिलाफ अभियान को जन आंदोलन बनाने की जरूरत है, ताकि प्रदेश के युवाओं को नशे से बचाकर उनका भविष्य सुरक्षित किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले लोगों और युवाओं का उत्साहवर्धन किया तथा नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *