Sunday, 15 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
अपने कार्यकाल में हमने तोड़ दी चिट्टे की कमर, 50 प्रतिशत की आई कमी : मुख्यमंत्रीहिमाचल में 235 ऊर्जा परियोजनाओं का आवंटन होगा रद्द, 20 पनबिजली परियोजनाओं की होगी दोबारा बोलीप्रश्नोत्तरी में सिमरन और निबंध लेखन में वंशिका रही अव्वलहिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णयप्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को दे रही प्राथमिकता: केवल सिंह पठानियाराजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभग्रामीणों को नक्शे की जरूरत नहीं, पुश्तैनी भूमि पर निर्माण कार्य पंचायत सचिव स्तर पर निपटेगा- एसडीएम डॉ. ओपी यादवचिट्टा मुक्त हिमाचल और जनजातीय गौरव दिवस थीम पर पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजितक्षय रोग मुक्त भारत एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- दिवयांशु सिंघलराष्ट्रपति ने उपायुक्त किन्नौर को किया सम्मानितअपने कार्यकाल में हमने तोड़ दी चिट्टे की कमर, 50 प्रतिशत की आई कमी : मुख्यमंत्रीहिमाचल में 235 ऊर्जा परियोजनाओं का आवंटन होगा रद्द, 20 पनबिजली परियोजनाओं की होगी दोबारा बोलीप्रश्नोत्तरी में सिमरन और निबंध लेखन में वंशिका रही अव्वलहिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णयप्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को दे रही प्राथमिकता: केवल सिंह पठानियाराजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभग्रामीणों को नक्शे की जरूरत नहीं, पुश्तैनी भूमि पर निर्माण कार्य पंचायत सचिव स्तर पर निपटेगा- एसडीएम डॉ. ओपी यादवचिट्टा मुक्त हिमाचल और जनजातीय गौरव दिवस थीम पर पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजितक्षय रोग मुक्त भारत एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- दिवयांशु सिंघलराष्ट्रपति ने उपायुक्त किन्नौर को किया सम्मानित
News Update

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया गया। योजना के अंतर्गत 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त पात्र लाभार्थी परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना के तहत कुल 3.50 लाख पात्र महिलाओं की पहचान की गई है। प्रदेश सरकार ने 59 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता को 1,050 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रतिमाह किया है।

बैठक में पड़ोसी राज्यों, सरकारी एजेंसियों और उद्योगों को सरप्लस रॉ वॉटर की बिक्री की दरें निर्धारित करने तथा समय-समय पर संशोधित करने के लिए एक समान राज्य नीति अपनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत प्रदेश की सभी मौजूदा और भविष्य की परियोजनाओं, जिनमें अंतरराज्यीय जल परियोजनाएं भी शामिल हैं, के लिए प्रारंभिक दर 100 रुपये प्रति 1,000 क्यूबिक फीट निर्धारित की गई है। दरों में थोक मूल्य सूचकांक से जुड़ी निर्धारित व्यवस्था के अनुसार समय-समय पर संशोधन किया जाएगा।

मंत्रिमंडल ने प्रदेश के सभी 12 जिलों में ‘खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त अभियान-2026’ शुरू करने को स्वीकृति प्रदान की। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना तथा स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और सकारात्मक सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देकर नशे की रोकथाम के प्रयासों को मजबूत करना है।

बैठक में स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति, 2021 में संशोधनों को मंजूरी प्रदान की गई। इसके तहत केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा संचालित परियोजनाओं के 40 वर्ष पूरे होने के बाद अगले 10 वर्षों तक 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी का प्रावधान किया गया है। परियोजनाओं के संचालन की तिथि से 50 वर्ष पूरे होने के उपरांत इन्हें राज्य सरकार को निःशुल्क हस्तांतरित किया जाएगा।

बैठक में लंबे समय से परियोजनाओं का कार्यान्वयन न होने के कारण 222 सौर ऊर्जा परियोजनाओं का आवंटन रद्द करने को मंजूरी दी गई।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *