Sunday, 15 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
अपने कार्यकाल में हमने तोड़ दी चिट्टे की कमर, 50 प्रतिशत की आई कमी : मुख्यमंत्रीहिमाचल में 235 ऊर्जा परियोजनाओं का आवंटन होगा रद्द, 20 पनबिजली परियोजनाओं की होगी दोबारा बोलीप्रश्नोत्तरी में सिमरन और निबंध लेखन में वंशिका रही अव्वलहिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णयप्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को दे रही प्राथमिकता: केवल सिंह पठानियाराजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभग्रामीणों को नक्शे की जरूरत नहीं, पुश्तैनी भूमि पर निर्माण कार्य पंचायत सचिव स्तर पर निपटेगा- एसडीएम डॉ. ओपी यादवचिट्टा मुक्त हिमाचल और जनजातीय गौरव दिवस थीम पर पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजितक्षय रोग मुक्त भारत एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- दिवयांशु सिंघलराष्ट्रपति ने उपायुक्त किन्नौर को किया सम्मानितअपने कार्यकाल में हमने तोड़ दी चिट्टे की कमर, 50 प्रतिशत की आई कमी : मुख्यमंत्रीहिमाचल में 235 ऊर्जा परियोजनाओं का आवंटन होगा रद्द, 20 पनबिजली परियोजनाओं की होगी दोबारा बोलीप्रश्नोत्तरी में सिमरन और निबंध लेखन में वंशिका रही अव्वलहिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णयप्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को दे रही प्राथमिकता: केवल सिंह पठानियाराजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभग्रामीणों को नक्शे की जरूरत नहीं, पुश्तैनी भूमि पर निर्माण कार्य पंचायत सचिव स्तर पर निपटेगा- एसडीएम डॉ. ओपी यादवचिट्टा मुक्त हिमाचल और जनजातीय गौरव दिवस थीम पर पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजितक्षय रोग मुक्त भारत एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- दिवयांशु सिंघलराष्ट्रपति ने उपायुक्त किन्नौर को किया सम्मानित
News Update

चिट्टा मुक्त हिमाचल और जनजातीय गौरव दिवस थीम पर पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित

34 स्कूलों के 118 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आज्ञा और दिव्यांशी ने हासिल किया प्रथम स्थान

मंडी, 12 नवम्बर।

चिट्टा मुक्त हिमाचल और जनजातीय गौरव दिवस थीम पर जिला प्रशासन मंडी के तत्वावधान में इंदिरा मार्केट स्थित ओपन थिएटर में पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मंडी जिला के 34 स्कूलों के लगभग 118 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में चिट्टा मुक्त हिमाचल थीम पोस्टर मेकिंग व नारा लेखन तथा जनजातीय गौरव दिवस से संबंधित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई।

प्रतियोगिता में अतिरिक्त उपायुक्त मंडी प्रियांशु खाती विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।

कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र सैनी ने बताया कि चिट्टा मुक्त हिमाचल थीम के अंतर्गत आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कुल 31 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें आज्ञा ने प्रथम, प्रांशु ठाकुर ने द्वितीय तथा बलजीवत सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, नारा लेखन प्रतियोगिता में 57 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें दिव्यांशी प्रथम, दर्पण द्वितीय तथा वंशिका तृतीय स्थान पर रहे।

*जनजातीय गौरव दिवस पोस्टर मेकिंग में औजस्वी ने मारी बाजी*

जनजातीय गौरव दिवस थीम पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कुल 30 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें औजस्वी ने प्रथम, शैलजा चंदेल ने द्वितीय तथा शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ भगवान बिरसा मुंडा के योगदान एवं जनजातीय गौरवशाली इतिहास से परिचित करवाने का प्रयास किया गया।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *