Sunday, 15 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
अपने कार्यकाल में हमने तोड़ दी चिट्टे की कमर, 50 प्रतिशत की आई कमी : मुख्यमंत्रीहिमाचल में 235 ऊर्जा परियोजनाओं का आवंटन होगा रद्द, 20 पनबिजली परियोजनाओं की होगी दोबारा बोलीप्रश्नोत्तरी में सिमरन और निबंध लेखन में वंशिका रही अव्वलहिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णयप्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को दे रही प्राथमिकता: केवल सिंह पठानियाराजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभग्रामीणों को नक्शे की जरूरत नहीं, पुश्तैनी भूमि पर निर्माण कार्य पंचायत सचिव स्तर पर निपटेगा- एसडीएम डॉ. ओपी यादवचिट्टा मुक्त हिमाचल और जनजातीय गौरव दिवस थीम पर पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजितक्षय रोग मुक्त भारत एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- दिवयांशु सिंघलराष्ट्रपति ने उपायुक्त किन्नौर को किया सम्मानितअपने कार्यकाल में हमने तोड़ दी चिट्टे की कमर, 50 प्रतिशत की आई कमी : मुख्यमंत्रीहिमाचल में 235 ऊर्जा परियोजनाओं का आवंटन होगा रद्द, 20 पनबिजली परियोजनाओं की होगी दोबारा बोलीप्रश्नोत्तरी में सिमरन और निबंध लेखन में वंशिका रही अव्वलहिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णयप्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को दे रही प्राथमिकता: केवल सिंह पठानियाराजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभग्रामीणों को नक्शे की जरूरत नहीं, पुश्तैनी भूमि पर निर्माण कार्य पंचायत सचिव स्तर पर निपटेगा- एसडीएम डॉ. ओपी यादवचिट्टा मुक्त हिमाचल और जनजातीय गौरव दिवस थीम पर पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजितक्षय रोग मुक्त भारत एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- दिवयांशु सिंघलराष्ट्रपति ने उपायुक्त किन्नौर को किया सम्मानित
News Update

प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को दे रही प्राथमिकता: केवल सिंह पठानिया

केवल सिंह पठानिया ने 8 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्मित रजोल पशु विकित्सालय के प्रथम तल और 53 लाख 65 हजार की लागत से रजोल सहकारी कृषि समिति (सीएएस) भवन का किया लोकार्पण

शाहपुर, 13 नवंबर: शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत रजोल में 8 लाख 50 हजार रुपये की लागत के रजोल स्थित पशु विकित्सालय के प्रथम तल और रजोल सहकारी कृषि समिति (सीएएस) 53 लाख 65 हजार से निर्मित भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास तथा लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुदढ़ कर लोगों के जीवन स्तर में सुधार किया जाए।

उन्होंने कहा कि इस सहकारी कृषि समिति (सीएएस) भवन के स्थापित होने से आसपास की 3 पंचायतो के 2 हजार घरों को लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही समस्या का सुधार होगा और पशु विकित्सालय से 20 पंचायत के लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में लंबे समय से चली समस्या का समाधान व सुधार होगा ।

उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्य प्रगति पर हैं जिनका लाभ क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत रजोल में भी अनेक विकासात्मक कार्य करवाए गए हैं। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता प्रदान कर रही है ताकि लोगों को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्रवासियों द्वारा उठाई जाने वाली मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार आगामी समय में उन्हें पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सहकारी कृषि समिति रजोल जोकि पहले 32 लाख का कार्य कर रही थी आज 7 करोड़ के लगभग का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा किसानों को जल्द से जल्द खाद की आपूर्ति समिति द्वारा करवाई जाएगी ताकि किसानों को किसी भी प्रकार का समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए संबंधित अधिकारियों को कार्य करने के निर्देशित किया गया है।

उन्होंने कहा कि रजोल में कम वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए 33 केवी सब स्टेशन स्थापित हुआ है इस शहर जोन में लो वोल्टेज की समस्या का समाधान हुआ है। उन्होंने कहा कि अनसूई, रजोल और अंबाड़ी गांवों के बाढ़ नियंत्रण के लिए मृदा संरक्षण विभाग के माध्यम से 7 करोड़ की रिटेनिंग वाॅल लगाई गई है रिटेनिंग वाॅल के माध्यम रजोल गांव लोगों की समस्या का समाधान हुआ है।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल अमित डोगरा शक्ति विभाग, तहसीलदार दिक्षांत ठाकुर, सहकारी कृषि समिति प्रधान संसार सिंह खालसा, सचिव चंदू लाल, समस्त कमेटी सदस्य, सहायक निदेशक डाॅ. राजेश राणा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजीव शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्णव शर्मा, डाॅ. शिखा शर्मा, डाॅ. जतिंदर पाल सिंह, बीडीओ रैत योगेंद्र, सुरेश पटाकू अध्यक्ष, प्रधान रजोल वीना देवी, इन्द्र जीत (पूर्व प्रधान), भगवान दास, सपना देदी (पूर्व प्रधान), उपप्रधान सुदर्शन, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग सुरेश ठाकुर, प्रधानाचार्य नीना, बार मेंबर अजय पठानिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *