Saturday, 14 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को दे रही प्राथमिकता: केवल सिंह पठानियाराजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभग्रामीणों को नक्शे की जरूरत नहीं, पुश्तैनी भूमि पर निर्माण कार्य पंचायत सचिव स्तर पर निपटेगा- एसडीएम डॉ. ओपी यादवचिट्टा मुक्त हिमाचल और जनजातीय गौरव दिवस थीम पर पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजितक्षय रोग मुक्त भारत एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- दिवयांशु सिंघलराष्ट्रपति ने उपायुक्त किन्नौर को किया सम्मानितसरकारी संस्थानों में मिल्कफेड और डेयरी समितियों से खरीदा जाएगा दूध, 55,300 पशुपालकों को मिलेगा लाभमुख्यमंत्री के आदेश, पदोन्नति में अनावश्यक देरी न करें अधिकारीभाई दूज पर महिलाओं ने किया मुफ्त सफर, एचआरटीसी बसों में सरकार ने दी निःशुल्क यात्रा की सुविधाभाई को तिलक लगाने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं<br><br>ऊना-अंब मुख्य मार्ग के ट्यूड़ी बाजार में स्कूटी ने महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को दे रही प्राथमिकता: केवल सिंह पठानियाराजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभग्रामीणों को नक्शे की जरूरत नहीं, पुश्तैनी भूमि पर निर्माण कार्य पंचायत सचिव स्तर पर निपटेगा- एसडीएम डॉ. ओपी यादवचिट्टा मुक्त हिमाचल और जनजातीय गौरव दिवस थीम पर पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजितक्षय रोग मुक्त भारत एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- दिवयांशु सिंघलराष्ट्रपति ने उपायुक्त किन्नौर को किया सम्मानितसरकारी संस्थानों में मिल्कफेड और डेयरी समितियों से खरीदा जाएगा दूध, 55,300 पशुपालकों को मिलेगा लाभमुख्यमंत्री के आदेश, पदोन्नति में अनावश्यक देरी न करें अधिकारीभाई दूज पर महिलाओं ने किया मुफ्त सफर, एचआरटीसी बसों में सरकार ने दी निःशुल्क यात्रा की सुविधाभाई को तिलक लगाने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं<br><br>ऊना-अंब मुख्य मार्ग के ट्यूड़ी बाजार में स्कूटी ने महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।
News Update

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभ

आरएस बाली ने पूर्व विद्यार्थियों के योगदान को सराहा, ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के कार्यालय में सुविधाओं के सृजन के लिए दिए 10 लाख रुपये

धर्मशाला, 13 नवम्बर: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन धर्मशाला द्वारा आयोजित चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आज भव्य शुभारंभ हुआ। 13 से 16 नवम्बर तक आयोजित किए जा रहे इस समारोह का शुभारंभ नगरोटा बगवां के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने किया। मुख्य वन संरक्षक वासु कौशल ने समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। उल्लेखनीय है कि वासु कौशल भी इसी महाविद्यालय की पूर्व छात्रा रही हैं।

इस अवसर पर आरएस बाली ने महाविद्यालय के गौरवशाली शताब्दी वर्ष के अवसर पर ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन तथा समस्त पूर्व विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला प्रदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। इस संस्थान से शिक्षा ग्रहण कर निकले विद्यार्थियों ने प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट सेवाओं से महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान, चिकित्सा, शिक्षा, प्रशासन और सैन्य सेवाओं सहित अनेक क्षेत्रों में महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक पहचान केवल उसकी शैक्षणिक उपलब्धियों से ही नहीं, बल्कि वहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सफलता और समाज के प्रति उनके योगदान से भी बनती है। उन्होंने कहा कि पूर्व विद्यार्थियों की उपलब्धियां वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

आरएस बाली ने वर्ष 1990 में स्थापित ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन धर्मशाला की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि एसोसिएशन ने पूर्व विद्यार्थियों को संस्थान से जोड़े रखने के साथ-साथ अकादमिक पुरस्कार समारोह, रक्तदान शिविर, वार्षिक सम्मेलन तथा विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि शताब्दी समारोह जैसे आयोजन संस्थान की गौरवशाली विरासत को संजोने, पुरानी स्मृतियों को जीवंत करने तथा पूर्व विद्यार्थियों के अनुभवों से युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने समारोह में शामिल हुए 80 वर्ष से अधिक आयु के वयोवृद्ध पूर्व विद्यार्थियों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन वरिष्ठ पूर्व विद्यार्थियों की उपस्थिति समारोह को और अधिक गरिमामय बना रही है। उनका अपने पुराने संस्थान के प्रति लगाव और युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए यहां पहुंचना प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर आरएस बाली ने महाविद्यालय के ऑडिटोरियम परिसर में स्थित ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के कार्यालय में विभिन्न सुविधाओं के सृजन के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि यह राशि दो दिनों के भीतर जारी कर दी जाएगी।

समारोह के दौरान विभिन्न विषयों एवं विधाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाले पूर्व विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व एसोसिएशन के संस्थापक एवं प्रथम अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार तथा वर्तमान अध्यक्ष संजीव गांधी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। समारोह में प्रसिद्ध लोक गायक विक्रम, वर्षा कटोच तथा संगीत कला केंद्र के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी रहे डॉ. एनडी शर्मा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर चन्द्ररेखा डढवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश पठानिया, डॉ. कौल, विजय जयकारिया, डॉ. अश्वनी सहित विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर सेवाएं दे चुके अनेक पूर्व विद्यार्थी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *