Monday, 16 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना से लाभान्वित होंगे 3.50 लाख परिवार : सुरेश कुमारराजेश धर्माणी ने किया पॉलीटैक्निक कॉलेजों की खेल प्रतियोगिता का उदघाटनएक साल में चिट्टा तस्करों पर सरकार का बड़ा प्रहार, 37.78 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाईबालिका देखभाल संस्थान में बाल दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रमबुजुर्गों को एक छत के नीचे मिलेंगी विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों में स्थापित होगा जेरियाट्रिक मेडिसिन विभागबैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान पठानियां ने कहा चाक – चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था।केद्रीय राज्य मंत्री निमुबेन बांभणिया ने हिमाचल प्रदेश में एफसीआई, सीडब्ल्यूसी और बीआईएस की गतिविधियों की समीक्षा कीअपने कार्यकाल में हमने तोड़ दी चिट्टे की कमर, 50 प्रतिशत की आई कमी : मुख्यमंत्रीहिमाचल में 235 ऊर्जा परियोजनाओं का आवंटन होगा रद्द, 20 पनबिजली परियोजनाओं की होगी दोबारा बोलीप्रश्नोत्तरी में सिमरन और निबंध लेखन में वंशिका रही अव्वलमुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना से लाभान्वित होंगे 3.50 लाख परिवार : सुरेश कुमारराजेश धर्माणी ने किया पॉलीटैक्निक कॉलेजों की खेल प्रतियोगिता का उदघाटनएक साल में चिट्टा तस्करों पर सरकार का बड़ा प्रहार, 37.78 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाईबालिका देखभाल संस्थान में बाल दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रमबुजुर्गों को एक छत के नीचे मिलेंगी विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों में स्थापित होगा जेरियाट्रिक मेडिसिन विभागबैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान पठानियां ने कहा चाक – चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था।केद्रीय राज्य मंत्री निमुबेन बांभणिया ने हिमाचल प्रदेश में एफसीआई, सीडब्ल्यूसी और बीआईएस की गतिविधियों की समीक्षा कीअपने कार्यकाल में हमने तोड़ दी चिट्टे की कमर, 50 प्रतिशत की आई कमी : मुख्यमंत्रीहिमाचल में 235 ऊर्जा परियोजनाओं का आवंटन होगा रद्द, 20 पनबिजली परियोजनाओं की होगी दोबारा बोलीप्रश्नोत्तरी में सिमरन और निबंध लेखन में वंशिका रही अव्वल
News Update

बुजुर्गों को एक छत के नीचे मिलेंगी विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों में स्थापित होगा जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग

कार्यालय संवाददाता, शिमला।

हिमाचल प्रदेश में बुजुर्गों को अब उम्र से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए सामान्य चिकित्सा सेवाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की विशेष स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश के तीन प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग स्थापित किए जाएंगे। इस पहल से बुजुर्ग मरीजों को एक ही छत के नीचे बेहतर और विशेष चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

प्रदेश के आईजीएमसी शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा और श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग स्थापित करने की तैयारी है। इन विभागों के संचालन के लिए सहायक आचार्य और वरिष्ठ रेजिडेंट के आवश्यक पद भी सृजित किए जाएंगे।

जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग में विशेष रूप से बुजुर्गों में बढ़ती उम्र के साथ होने वाली बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। बढ़ती उम्र में अक्सर डिमेंशिया, हृदय रोग, जोड़ों का दर्द, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और अन्य दीर्घकालिक बीमारियां सामने आती हैं। ऐसे में बुजुर्गों को सामान्य इलाज के बजाय विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की आवश्यकता होती है।

इस विभाग का उद्देश्य बुजुर्ग मरीजों की शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समग्र उपचार उपलब्ध करवाना है। जेरियाट्रिक चिकित्सा पद्धति में उम्र बढ़ने के साथ होने वाले सामान्य शारीरिक बदलावों और बीमारियों के बीच अंतर को समझकर उपचार किया जाता है। इससे मरीजों को समय पर उचित सलाह, उपचार और देखभाल मिल सकेगी।

सरकार की इस पहल से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेजों में विशेष विभाग स्थापित होने से बुजुर्ग मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार में भी सुविधा होगी। यह कदम प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *