Monday, 16 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
नशे के खिलाफ जंग में खेल बनेंगे मजबूत हथियार: मुकेश अग्निहोत्रीहरोली सीबीएसई स्कूल भवन के लिए 12.50 करोड़ रुपये स्वीकृत: मुकेश अग्निहोत्रीमुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना से लाभान्वित होंगे 3.50 लाख परिवार : सुरेश कुमारराजेश धर्माणी ने किया पॉलीटैक्निक कॉलेजों की खेल प्रतियोगिता का उदघाटनएक साल में चिट्टा तस्करों पर सरकार का बड़ा प्रहार, 37.78 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाईबालिका देखभाल संस्थान में बाल दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रमबुजुर्गों को एक छत के नीचे मिलेंगी विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों में स्थापित होगा जेरियाट्रिक मेडिसिन विभागबैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान पठानियां ने कहा चाक – चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था।केद्रीय राज्य मंत्री निमुबेन बांभणिया ने हिमाचल प्रदेश में एफसीआई, सीडब्ल्यूसी और बीआईएस की गतिविधियों की समीक्षा कीअपने कार्यकाल में हमने तोड़ दी चिट्टे की कमर, 50 प्रतिशत की आई कमी : मुख्यमंत्रीनशे के खिलाफ जंग में खेल बनेंगे मजबूत हथियार: मुकेश अग्निहोत्रीहरोली सीबीएसई स्कूल भवन के लिए 12.50 करोड़ रुपये स्वीकृत: मुकेश अग्निहोत्रीमुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना से लाभान्वित होंगे 3.50 लाख परिवार : सुरेश कुमारराजेश धर्माणी ने किया पॉलीटैक्निक कॉलेजों की खेल प्रतियोगिता का उदघाटनएक साल में चिट्टा तस्करों पर सरकार का बड़ा प्रहार, 37.78 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाईबालिका देखभाल संस्थान में बाल दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रमबुजुर्गों को एक छत के नीचे मिलेंगी विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों में स्थापित होगा जेरियाट्रिक मेडिसिन विभागबैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान पठानियां ने कहा चाक – चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था।केद्रीय राज्य मंत्री निमुबेन बांभणिया ने हिमाचल प्रदेश में एफसीआई, सीडब्ल्यूसी और बीआईएस की गतिविधियों की समीक्षा कीअपने कार्यकाल में हमने तोड़ दी चिट्टे की कमर, 50 प्रतिशत की आई कमी : मुख्यमंत्री
News Update

हरोली सीबीएसई स्कूल भवन के लिए 12.50 करोड़ रुपये स्वीकृत: मुकेश अग्निहोत्री

मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली की 14 पंचायतों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए ई-रिक्शा को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छता अभियान को मिलेगी गति

ऊना, 15 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली के सीबीएसई स्कूल भवन के निर्माण के लिए 12.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। भवन का डिजाइन और ड्राइंग तैयार कर ली गई है तथा इसे आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। स्कूल का खेल मैदान पहले ही तैयार किया जा चुका है।

उन्होंने यह जानकारी आज हरोली में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत विकास खंड की 14 ग्राम पंचायतों को ई-रिक्शा सौंपने के अवसर पर दी। उन्होंने ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पहले चरण में 14 पंचायतों को ई-रिक्शा उपलब्ध करवाए गए हैं। इनके माध्यम से घर-घर जाकर कचरा एकत्रित किया जाएगा। आने वाले समय में ई-रिक्शा की संख्या और बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से गांवों में सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और हरोली को स्वच्छ और ग्रीन बनाने के अभियान को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हरोली ने पिछले कुछ समय में विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसमें क्षेत्र के लोगों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। हरोली को स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने हरोली-दिल्ली वोल्वो बस सेवा का भी शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरोली में इलेक्ट्रिक बस डिपो शुरू करने के बाद यहां अधिकांश बसें इलेक्ट्रिक उपलब्ध करवाई गई हैं और इनका संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। हरित परिवहन को बढ़ावा देना भी क्लीन हरोली, ग्रीन हरोली की परिकल्पना का हिस्सा है।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *