Monday, 16 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
नशे के खिलाफ जंग में खेल बनेंगे मजबूत हथियार: मुकेश अग्निहोत्रीहरोली सीबीएसई स्कूल भवन के लिए 12.50 करोड़ रुपये स्वीकृत: मुकेश अग्निहोत्रीमुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना से लाभान्वित होंगे 3.50 लाख परिवार : सुरेश कुमारराजेश धर्माणी ने किया पॉलीटैक्निक कॉलेजों की खेल प्रतियोगिता का उदघाटनएक साल में चिट्टा तस्करों पर सरकार का बड़ा प्रहार, 37.78 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाईबालिका देखभाल संस्थान में बाल दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रमबुजुर्गों को एक छत के नीचे मिलेंगी विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों में स्थापित होगा जेरियाट्रिक मेडिसिन विभागबैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान पठानियां ने कहा चाक – चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था।केद्रीय राज्य मंत्री निमुबेन बांभणिया ने हिमाचल प्रदेश में एफसीआई, सीडब्ल्यूसी और बीआईएस की गतिविधियों की समीक्षा कीअपने कार्यकाल में हमने तोड़ दी चिट्टे की कमर, 50 प्रतिशत की आई कमी : मुख्यमंत्रीनशे के खिलाफ जंग में खेल बनेंगे मजबूत हथियार: मुकेश अग्निहोत्रीहरोली सीबीएसई स्कूल भवन के लिए 12.50 करोड़ रुपये स्वीकृत: मुकेश अग्निहोत्रीमुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना से लाभान्वित होंगे 3.50 लाख परिवार : सुरेश कुमारराजेश धर्माणी ने किया पॉलीटैक्निक कॉलेजों की खेल प्रतियोगिता का उदघाटनएक साल में चिट्टा तस्करों पर सरकार का बड़ा प्रहार, 37.78 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाईबालिका देखभाल संस्थान में बाल दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रमबुजुर्गों को एक छत के नीचे मिलेंगी विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों में स्थापित होगा जेरियाट्रिक मेडिसिन विभागबैठक उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान पठानियां ने कहा चाक – चौबंद तथा पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था।केद्रीय राज्य मंत्री निमुबेन बांभणिया ने हिमाचल प्रदेश में एफसीआई, सीडब्ल्यूसी और बीआईएस की गतिविधियों की समीक्षा कीअपने कार्यकाल में हमने तोड़ दी चिट्टे की कमर, 50 प्रतिशत की आई कमी : मुख्यमंत्री
News Update

नशे के खिलाफ जंग में खेल बनेंगे मजबूत हथियार: मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री ने सिंगा में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, विजेता टीम को 51 हजार रुपये देने की घोषणा

ऊना, 15 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ जंग में खेल मजबूत हथियार बन सकते हैं। युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है। प्रदेश सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है और गांव-गांव में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है।

मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा में शहीद भगत सिंह क्लब सिंगा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने आयोजन के लिए क्लब के पदाधिकारियों को बधाई दी और प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। हमारा प्रयास है कि बच्चे और युवा नशे से दूर रहें तथा खेलों की ओर आकर्षित हों।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने टूर्नामेंट के प्रथम पुरस्कार के लिए अपनी ओर से 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों के प्रति युवाओं की यही रुचि बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के भीतर सिंगा का खेल मैदान तैयार हो जाएगा। इस पर 1.25 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के कारोबार में खासकर चिट्टे में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पंचायतों से भी अपने-अपने गांवों में नशे के कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर जानकारी देने का आग्रह किया गया है। ऊना जिला में नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की करीब 3 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि चिट्टा एक खतरनाक केमिकल ड्रग है, जो युवाओं का जीवन बर्बाद कर रहा है। इसके खिलाफ विशेष अभियान चलाने के साथ ही बच्चों को जागरूक भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश में करीब दो दर्जन ऐसे सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया गया है, जो चिट्टे की सप्लाई में संलिप्त थे। नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों को भी जब्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण इस इलाके में नशे की चुनौती अधिक है। यूथ क्लब, पंचायतें, महिला मंडल और गांव के बुद्धिजीवी लोग एकजुट होकर आगे आएं तो इस मुहिम को और प्रभावी बनाया जा सकता है। यह कोई राजनीतिक विषय नहीं, बल्कि प्रदेश की युवा पीढ़ी के भविष्य से जुड़ा सवाल है।

इस अवसर पर सचिव जिला कांग्रेस कमेटी शाम चड्ढा, ग्राम पंचायत सिंगा के प्रधान डॉ. अशोक कुमार, पंचायत समिति सदस्य सुनीता, पूर्व प्रधान संतोष कुमारी, शिव मंदिर कमेटी के प्रधान जगदीश राणा, कांग्रेस नेता बलविंद्र बब्बी, संजीव कुमार, गुलशन कुमार सहित महिला मंडलों के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *