Tuesday, 17 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
धर्मशाला महाविद्यालय ने 100 वर्षों में दीं अनेक प्रतिष्ठित विभूतियां: रोहित ठाकुरमुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन कियाधर्मगुरु परम पावन दलाई लामा जी से रजनी पाटिल, विनय कुमार एवं आर.एस. बाली ने की आत्मीय भेंट; सोनिया गांधी जी की संस्मरणात्मक पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ की प्रति की भेंटनशे के खिलाफ जंग में खेल बनेंगे मजबूत हथियार: मुकेश अग्निहोत्रीहरोली सीबीएसई स्कूल भवन के लिए 12.50 करोड़ रुपये स्वीकृत: मुकेश अग्निहोत्रीमुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना से लाभान्वित होंगे 3.50 लाख परिवार : सुरेश कुमारराजेश धर्माणी ने किया पॉलीटैक्निक कॉलेजों की खेल प्रतियोगिता का उदघाटनएक साल में चिट्टा तस्करों पर सरकार का बड़ा प्रहार, 37.78 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाईबालिका देखभाल संस्थान में बाल दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रमबुजुर्गों को एक छत के नीचे मिलेंगी विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों में स्थापित होगा जेरियाट्रिक मेडिसिन विभागधर्मशाला महाविद्यालय ने 100 वर्षों में दीं अनेक प्रतिष्ठित विभूतियां: रोहित ठाकुरमुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन कियाधर्मगुरु परम पावन दलाई लामा जी से रजनी पाटिल, विनय कुमार एवं आर.एस. बाली ने की आत्मीय भेंट; सोनिया गांधी जी की संस्मरणात्मक पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ की प्रति की भेंटनशे के खिलाफ जंग में खेल बनेंगे मजबूत हथियार: मुकेश अग्निहोत्रीहरोली सीबीएसई स्कूल भवन के लिए 12.50 करोड़ रुपये स्वीकृत: मुकेश अग्निहोत्रीमुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना से लाभान्वित होंगे 3.50 लाख परिवार : सुरेश कुमारराजेश धर्माणी ने किया पॉलीटैक्निक कॉलेजों की खेल प्रतियोगिता का उदघाटनएक साल में चिट्टा तस्करों पर सरकार का बड़ा प्रहार, 37.78 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाईबालिका देखभाल संस्थान में बाल दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रमबुजुर्गों को एक छत के नीचे मिलेंगी विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों में स्थापित होगा जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग
News Update

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुस्तक में सोनिया गांधी के जीवन के विभिन्न पहलुओं का संवेदनशील एवं सारगर्भित वर्णन है। उनके जीवन के संघर्षों और दृढ़ संकल्प से परिपूर्ण जीवन यात्रा को दर्शाया गया है।

श्री सुक्खू ने कहा कि इस पुस्तक में वर्णित किया गया है कि किस प्रकार सोनिया गांधी ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच स्वयं को ढाला और साहस, धैर्य एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ विभिन्न कठिनाइयों पर जीत हासिल की। उनका जीवन संघर्ष, आत्मबल, मजबूत व्यक्तित्व और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता का परिचायक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक पाठकों को सोनिया गांधी के व्यक्तिगत अनुभवों और उनकी जीवन यात्रा को समझने का अवसर प्रदान करती है। यह कठिन परिस्थितियों का साहस और धैर्य के साथ सामना करने की महत्वपूर्ण सीख भी देती है।

उन्होंने युवाओं से इस पुस्तक को पढ़ने का आग्रह करते हुए कहा कि जीवन के अनुभवों, संघर्षों और उनसे मिलने वाली सीख को समझना व्यक्ति के व्यक्तित्व और जीवन के प्रति दृष्टिकोण को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल, सह-प्रभारी विदित चौधरी एवं चेतन चौहान, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण तथा अन्य गणमान्य थे।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *