धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीमती रजनी पाटिल जी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री विनय कुमार जी तथा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां के विधायक श्री आर.एस. बाली जी ने आज विश्व प्रसिद्ध बौद्ध धर्मगुरु परम पावन दलाई लामा जी से आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की माननीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी की संस्मरणात्मक पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ की प्रति परम पावन दलाई लामा जी को सादर भेंट की। इस दौरान नेताओं ने उनके साथ विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद किया तथा उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री आर.एस. बाली जी ने कहा कि परम पावन दलाई लामा जी का जीवन शांति, करुणा, अहिंसा, धैर्य एवं सहिष्णुता जैसे सार्वकालिक मानवीय मूल्यों की प्रेरणादायी अभिव्यक्ति है। उनका दर्शन और चिंतन संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में मानवता, आपसी सद्भाव और शांति का उनका संदेश विशेष महत्व रखता है।
श्री बाली ने कहा कि परम पावन दलाई लामा जी का स्नेह, आशीर्वाद और मानवता के प्रति उनका संदेश समाज को शांति, करुणा एवं सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।


Leave a Reply