Wednesday, 18 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
मंडी में एचपी शिवा परियोजना की नई पहल, सेरी मंच पर सीधे ग्राहकों को बेचा 25 क्विंटल मीठा संतराकुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक।हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवन।खेलो हिमाचल में भागीदारी के लिए 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन पंजीकरण: डॉ. सुरिंदर ठाकुरजिला कांगड़ा में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजितवार्षिक उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच : अनुराग शर्माचिल्ड्रन ऑफ स्टेट ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही देखी, लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से जानने का मिला अवसरजिला कांगड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश!राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और चुनौतियों पर हुआ मंथनजोगिंदरनगर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और सनसनीखेज खबरों पर हुई चर्चामंडी में एचपी शिवा परियोजना की नई पहल, सेरी मंच पर सीधे ग्राहकों को बेचा 25 क्विंटल मीठा संतराकुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक।हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवन।खेलो हिमाचल में भागीदारी के लिए 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन पंजीकरण: डॉ. सुरिंदर ठाकुरजिला कांगड़ा में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजितवार्षिक उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच : अनुराग शर्माचिल्ड्रन ऑफ स्टेट ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही देखी, लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से जानने का मिला अवसरजिला कांगड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश!राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और चुनौतियों पर हुआ मंथनजोगिंदरनगर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और सनसनीखेज खबरों पर हुई चर्चा
News Update

हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवन।

दिनाँक : 17-11-2026

प्रेस विज्ञप्ति

राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता, भटियात के बच्चों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात।

धर्मशाला: आज अपराह्न 1:30 बजे विधान सभा सचिवालय में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही देखने आए राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता के छात्र-छात्राओं ने सदन की कार्यवाही को देखने से पहले हि०प्र० विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से मुलाकात की। इस अवसर पर छात्रों ने विधान सभा अध्यक्ष से आज होने वाली कार्यवाही तथा विधान सभा की भूमिका, गठन तथा स्पीकर पद के महत्व पर प्रकाश डालने का आग्रह किया जिसका विधान सभा अध्यक्ष ने सिलसिलेवार उत्तर देते हुए कहा कि विधान सभा एक राज्य का कानून बनाने वाला सदन है। जैसे हमारे स्कूल में अलग-अलग कक्षाएं होती हैं, वैसे ही राज्य में अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्र होते हैं, और हर निर्वाचन क्षेत्र से एक नेता चुना जाता है, जिसे विधायक कहते हैं। ये विधायक मिलकर विधान सभा बनाते हैं। विधान सभा का मुख्य काम राज्य के लोगों के लिए कानून बनाना है। जैसे स्कूल में नियम होते हैं. वैसे ही राज्य को चलाने के लिए कानून जरूरी होते हैं।

पठानिया ने कहा कि जिस राजनीतिक दल के सबसे ज्यादा विधायक चुनाव जीतते हैं वह दल मिलकर सरकार बनाता है। सरकार का मुखिया मुख्यमंत्री कहलाता है। विधान सभा में विधायक सरकार से लोगों की समस्याओं के बारे में सवाल पूछते हैं और सरकार को उसका जवाब देना होता है। सरकार हर साल बताती है कि वह लोगों के लिए क्या-क्या काम करेगी और उसके लिए कितना पैसा खर्च होगा जिसे बजट कहते हैं और विधान सभा इसे पास करती है।

उन्होंने कहा कि विधान सभा में एक स्पीकर होता है जो सदन की कार्यवाही को नियंत्रित करता है जैसे स्कूल में प्रिंसिपल असेम्बली को चलाते हैं। इसके अतिरिक्त जो दल सरकार नहीं बना पाते वह विपक्ष की भूमिका निभाते हैं। विपक्ष का काम सरकार के कामों पर नजर रखना और लोगों की आवाज उठाना होता है। विधान सभा में किसी भी मुद्दे पर खूब बहस होती है जिसमें विधायक अपनी अपनी राय रखते हैं। जब कोई कानून बनाना होता है तो विधायक उस पर मतदान करते हैं। जिस तरफ ज्यादा वोट होते हैं वह कानून बन जाता है।

पठानियां ने कहा कि विधान सभा लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह लोगो को अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार में भाग लेने का मौका देता है। विधान सभा अध्यक्ष ने सभी छात्र-छात्राओं को सदन के अन्दर होने वाली कार्यवाही को देखने के लिए आमंत्रित भी किया और सभी बच्चों को अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *