Wednesday, 18 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवन।खेलो हिमाचल में भागीदारी के लिए 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन पंजीकरण: डॉ. सुरिंदर ठाकुरजिला कांगड़ा में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजितवार्षिक उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच : अनुराग शर्माचिल्ड्रन ऑफ स्टेट ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही देखी, लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से जानने का मिला अवसरजिला कांगड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश!राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और चुनौतियों पर हुआ मंथनजोगिंदरनगर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और सनसनीखेज खबरों पर हुई चर्चाराष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पद्धर में पत्रकारिता की जिम्मेदारी व सनसनी पर विचार-विमर्शमेरा युवा भारत जिला सलाहकार समिति की दूसरी त्रैमासिक बैठक आयोजित, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बलहिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवन।खेलो हिमाचल में भागीदारी के लिए 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन पंजीकरण: डॉ. सुरिंदर ठाकुरजिला कांगड़ा में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजितवार्षिक उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच : अनुराग शर्माचिल्ड्रन ऑफ स्टेट ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही देखी, लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से जानने का मिला अवसरजिला कांगड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश!राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और चुनौतियों पर हुआ मंथनजोगिंदरनगर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और सनसनीखेज खबरों पर हुई चर्चाराष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पद्धर में पत्रकारिता की जिम्मेदारी व सनसनी पर विचार-विमर्शमेरा युवा भारत जिला सलाहकार समिति की दूसरी त्रैमासिक बैठक आयोजित, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल
News Update

खेलो हिमाचल में भागीदारी के लिए 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन पंजीकरण: डॉ. सुरिंदर ठाकुर

इंदौरा में उपमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

इंदौरा, 17 नवंबर। प्रदेश सरकार के ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’ के तहत इंदौरा उपमंडल में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. सुरिंदर ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा और अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित धर्मशाला से एथलेटिक्स कोच अंकित भी उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि अभियान के तहत 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के लड़के एवं लड़कियों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कुश्ती तथा रस्साकशी सहित आठ खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताएं उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी। उपमंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

प्रतियोगिताओं में उपमंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 51 हजार रुपये, द्वितीय को 41 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए क्रमशः दो लाख, एक लाख 50 हजार और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

एसडीएम डॉ. सुरिंदर ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चिट्टे और अन्य नशों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़कर नशे से दूर रखना तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने तथा आपसी समन्वय से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने उपमंडल के युवाओं से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए बताया कि इच्छुक खिलाड़ी एवं टीमें 30 नवंबर, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट https://khelohimachal.hp.gov.in/ पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *