Wednesday, 18 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
प्राकृतिक खेती से पैदा की गई मक्की की खरीद शुरू, पहले दिन खरीदी 108 क्विंटल मक्कीमंडी जिला में गैर पंजीकृत दुग्ध सभाओं के पंजीकरण का कार्य पूर्ण, गैस एजेंसी की डीलरशिप के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं पात्रमंडी में एचपी शिवा परियोजना की नई पहल, सेरी मंच पर सीधे ग्राहकों को बेचा 25 क्विंटल मीठा संतराकुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक।हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवन।खेलो हिमाचल में भागीदारी के लिए 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन पंजीकरण: डॉ. सुरिंदर ठाकुरजिला कांगड़ा में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजितवार्षिक उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच : अनुराग शर्माचिल्ड्रन ऑफ स्टेट ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही देखी, लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से जानने का मिला अवसरजिला कांगड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश!प्राकृतिक खेती से पैदा की गई मक्की की खरीद शुरू, पहले दिन खरीदी 108 क्विंटल मक्कीमंडी जिला में गैर पंजीकृत दुग्ध सभाओं के पंजीकरण का कार्य पूर्ण, गैस एजेंसी की डीलरशिप के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं पात्रमंडी में एचपी शिवा परियोजना की नई पहल, सेरी मंच पर सीधे ग्राहकों को बेचा 25 क्विंटल मीठा संतराकुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक।हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवन।खेलो हिमाचल में भागीदारी के लिए 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन पंजीकरण: डॉ. सुरिंदर ठाकुरजिला कांगड़ा में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजितवार्षिक उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच : अनुराग शर्माचिल्ड्रन ऑफ स्टेट ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही देखी, लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से जानने का मिला अवसरजिला कांगड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश!
News Update

वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच : अनुराग शर्मा

विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास करने की दी नसीहत

बैजनाथ, 17 नवंबर : राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आज विनवा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बैजनाथ के 46वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

अनुराग शर्मा ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान का वार्षिक उत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं होता, बल्कि यह पूरे वर्ष विद्यार्थियों की शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में अर्जित उपलब्धियों को पहचानने और प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर होता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही यह शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को एक साझा मंच पर जोड़ने का भी माध्यम बनते हैं।

उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक है। लक्ष्य स्पष्ट होने के बाद उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अभ्यास, समय का सदुपयोग और असफलताओं से सीखने की क्षमता ही व्यक्ति को अपने लक्ष्य तक पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य की नींव रखने का समय है, इसलिए इस अवधि का सदुपयोग करते हुए ज्ञान, कौशल और अच्छे संस्कार विकसित करने चाहिए।

सांसद ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कुछ विशेष प्रतिभा और असीम संभावनाएं होती हैं। आवश्यकता केवल उन्हें पहचानने और सही दिशा में आगे बढ़ाने की है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए किताबी ज्ञान के साथ नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर 21वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंचना शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, आधुनिक शिक्षण सुविधाओं का विस्तार और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों की रुचियों और क्षमताओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन का सीमित एवं सकारात्मक उपयोग करने तथा खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी।

नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार इस दिशा में एंटी-चिट्टा एवं नशा विरोधी जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों को भी स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें। आसपास नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिलने पर अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचित करें।

इस अवसर पर अनुराग शर्मा ने विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी ओर से 31 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

विद्यालय के छात्रों ने उड़ान’ थीम पर आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने पंजाबी, हिमाचली एवं भक्ति संगीत पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ जिम्नास्टिक और अन्य आकर्षक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक सात्विक शर्मा, प्रधानाचार्या रेणु शर्मा, उपाध्यक्ष मिलाप राणा, रमेश चड्ढा, शलभ अवस्थी, राजेश शर्मा, अजय अवस्थी, विनय धीमान, रणजीत राणा सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *