Wednesday, 18 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
मंडी में एचपी शिवा परियोजना की नई पहल, सेरी मंच पर सीधे ग्राहकों को बेचा 25 क्विंटल मीठा संतराकुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक।हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवन।खेलो हिमाचल में भागीदारी के लिए 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन पंजीकरण: डॉ. सुरिंदर ठाकुरजिला कांगड़ा में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजितवार्षिक उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच : अनुराग शर्माचिल्ड्रन ऑफ स्टेट ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही देखी, लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से जानने का मिला अवसरजिला कांगड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश!राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और चुनौतियों पर हुआ मंथनजोगिंदरनगर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और सनसनीखेज खबरों पर हुई चर्चामंडी में एचपी शिवा परियोजना की नई पहल, सेरी मंच पर सीधे ग्राहकों को बेचा 25 क्विंटल मीठा संतराकुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक।हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवन।खेलो हिमाचल में भागीदारी के लिए 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन पंजीकरण: डॉ. सुरिंदर ठाकुरजिला कांगड़ा में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजितवार्षिक उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच : अनुराग शर्माचिल्ड्रन ऑफ स्टेट ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही देखी, लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से जानने का मिला अवसरजिला कांगड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश!राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और चुनौतियों पर हुआ मंथनजोगिंदरनगर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और सनसनीखेज खबरों पर हुई चर्चा
News Update

जिला कांगड़ा में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजित

15 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से चयनित विद्यार्थियों ने निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में लिया भाग

धर्मशाला, 17 नवंबर: जिला कांगड़ा में युवाओं एवं भावी मतदाताओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया तथा मतदान के अधिकार एवं महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज बीएड कालेज, धर्मशाला में जिला स्तरीय निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में जिले के सभी 15 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इन प्रतियोगिताओं का आयोजन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन साक्षरता क्लबों के माध्यम से तीन चरणों में किया गया। सर्वप्रथम विभिन्न शिक्षण संस्थानों में संस्थान स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके पश्चात उप मंडल स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इसी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आज जिले के सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों से चयनित विद्यार्थी जिला स्तरीय मुकाबले में शामिल हुए।

दोनों प्रतियोगिताओं में 259 विद्यार्थियों ने लिया भाग

जिला स्तर पर आयोजित दोनों प्रतियोगिताओं के लिए चयनित कुल 280 विद्यार्थियों में से कुल 259 विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल हुए, जिनमें निबंध लेखन प्रतियोगिता में 131 तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 128 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को निर्वाचन एवं लोकतंत्र से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में मतदान के अधिकार के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ मतदाता सूची की शुद्धता, समावेशिता एवं विश्वसनीयता के महत्व को समझाना था।

वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, वीवीपैट, मतदान प्रक्रिया तथा मतगणना से संबंधित विभिन्न प्रश्न शामिल किए गए। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की निर्वाचन प्रणाली के प्रति जानकारी एवं समझ का मूल्यांकन किया गया।

प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के परिणाम एवं विजेताओं की जानकारी 20 नवंबर से पूर्व संबंधित विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थानों को उपलब्ध करवा दी जाएगी। जिला स्तर पर चयनित विजेताओं को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। उत्तर पुस्तिकाओं एवं प्रतियोगिता संबंधी मूल्यांकन कार्य डॉ. अभ्युदिता गौतम सिंघा, डॉ. राज भगती, प्रो. लेखराज ठाकुर एवं डॉ. मधु बाला करेंगे।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *