माननीय उप मुख्य सचेतक एवं विधायक श्री केवल सिंह पठानिया जी ने विधानसभा तपोवन में विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला कांगड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. गोपाल बेरी तथा डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान जिला कांगड़ा के स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने तथा सिविल अस्पताल शाहपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
श्री पठानिया जी ने अस्पतालों में आवश्यक चिकित्सा संसाधनों, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता, बेहतर उपचार व्यवस्था तथा मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है तथा स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, सुदृढ़ चिकित्सा व्यवस्था और स्वस्थ समाज का निर्माण हमारा संकल्प है।


Leave a Reply