Tuesday, 17 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
जोगिंदरनगर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और सनसनीखेज खबरों पर हुई चर्चाराष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पद्धर में पत्रकारिता की जिम्मेदारी व सनसनी पर विचार-विमर्शमेरा युवा भारत जिला सलाहकार समिति की दूसरी त्रैमासिक बैठक आयोजित, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बलगोहर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, एसडीएम ने की अध्यक्षतामंजूर दर से अधिक फीस वसूली तो निजी कॉलेजों पर होगी सख्त कार्रवाईढोल-नगाड़ों के साथ धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतबीबीएमबी एरियर मामले पर ऐतिहासिक जीत के बाद धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया गया गर्मजोशी से स्वागतसनसनीखेज पत्रकारिता के दौर में आत्ममंथन की आवश्यकताः मुकेश अग्निहोत्रीधर्मशाला महाविद्यालय ने 100 वर्षों में दीं अनेक प्रतिष्ठित विभूतियां: रोहित ठाकुरमुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन कियाजोगिंदरनगर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और सनसनीखेज खबरों पर हुई चर्चाराष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पद्धर में पत्रकारिता की जिम्मेदारी व सनसनी पर विचार-विमर्शमेरा युवा भारत जिला सलाहकार समिति की दूसरी त्रैमासिक बैठक आयोजित, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बलगोहर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, एसडीएम ने की अध्यक्षतामंजूर दर से अधिक फीस वसूली तो निजी कॉलेजों पर होगी सख्त कार्रवाईढोल-नगाड़ों के साथ धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतबीबीएमबी एरियर मामले पर ऐतिहासिक जीत के बाद धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया गया गर्मजोशी से स्वागतसनसनीखेज पत्रकारिता के दौर में आत्ममंथन की आवश्यकताः मुकेश अग्निहोत्रीधर्मशाला महाविद्यालय ने 100 वर्षों में दीं अनेक प्रतिष्ठित विभूतियां: रोहित ठाकुरमुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया
News Update

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पद्धर में पत्रकारिता की जिम्मेदारी व सनसनी पर विचार-विमर्श

पद्धर, 16 नवंबर।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रविवार को प्रेस क्लब पद्धर की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम पद्धर सुरजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पत्रकारिता की भूमिका और दायित्वों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब पद्धर के अध्यक्ष नवीन निश्चल शर्मा ने मुख्य अतिथि एसडीएम सुरजीत सिंह का टोपी और मफलर पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर भारतीय प्रेस परिषद की ओर से निर्धारित विषय ‘पत्रकारिता : सनसनी या जिम्मेदारी’ पर विस्तृत चर्चा की गई।

चर्चा के दौरान सदस्यों ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और इसकी सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास है। पत्रकारिता का उद्देश्य केवल सुर्खियां बटोरना नहीं, बल्कि जनसमस्याओं को सामने लाना और आमजन की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में खबरों को सबसे पहले प्रसारित करने की होड़ बढ़ी है, ऐसे में तथ्यों की पुष्टि और सभी पक्षों को सुनना जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए बेहद जरूरी है।

सदस्यों ने कहा कि प्रशासन की कमियों और सामाजिक समस्याओं को उजागर करना पत्रकारिता का दायित्व है, लेकिन समाचारों में निष्पक्षता, विश्वसनीयता और तथ्यों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और रोजगार जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर भी बल दिया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार पद्धर भावना वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष नवीन निश्चल शर्मा, उपाध्यक्ष ललित ठाकुर, सचिव किरण चौहान, महासचिव कुलदीप शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एकमत से कहा कि पत्रकारिता की असली पहचान सनसनी से नहीं, बल्कि सच्चाई, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता से होती है।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *