Tuesday, 17 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और चुनौतियों पर हुआ मंथनजोगिंदरनगर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और सनसनीखेज खबरों पर हुई चर्चाराष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पद्धर में पत्रकारिता की जिम्मेदारी व सनसनी पर विचार-विमर्शमेरा युवा भारत जिला सलाहकार समिति की दूसरी त्रैमासिक बैठक आयोजित, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बलगोहर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, एसडीएम ने की अध्यक्षतामंजूर दर से अधिक फीस वसूली तो निजी कॉलेजों पर होगी सख्त कार्रवाईढोल-नगाड़ों के साथ धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतबीबीएमबी एरियर मामले पर ऐतिहासिक जीत के बाद धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया गया गर्मजोशी से स्वागतसनसनीखेज पत्रकारिता के दौर में आत्ममंथन की आवश्यकताः मुकेश अग्निहोत्रीधर्मशाला महाविद्यालय ने 100 वर्षों में दीं अनेक प्रतिष्ठित विभूतियां: रोहित ठाकुरराष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और चुनौतियों पर हुआ मंथनजोगिंदरनगर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और सनसनीखेज खबरों पर हुई चर्चाराष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पद्धर में पत्रकारिता की जिम्मेदारी व सनसनी पर विचार-विमर्शमेरा युवा भारत जिला सलाहकार समिति की दूसरी त्रैमासिक बैठक आयोजित, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बलगोहर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, एसडीएम ने की अध्यक्षतामंजूर दर से अधिक फीस वसूली तो निजी कॉलेजों पर होगी सख्त कार्रवाईढोल-नगाड़ों के साथ धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतबीबीएमबी एरियर मामले पर ऐतिहासिक जीत के बाद धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया गया गर्मजोशी से स्वागतसनसनीखेज पत्रकारिता के दौर में आत्ममंथन की आवश्यकताः मुकेश अग्निहोत्रीधर्मशाला महाविद्यालय ने 100 वर्षों में दीं अनेक प्रतिष्ठित विभूतियां: रोहित ठाकुर
News Update

जोगिंदरनगर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और सनसनीखेज खबरों पर हुई चर्चा

जोगिंदरनगर, 16 नवंबर।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को जोगिंदरनगर उपमंडल में प्रेस दिवस का आयोजन किया गया। भारतीय प्रेस परिषद द्वारा इस वर्ष निर्धारित ‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने अपने-अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपमंडलाधिकारी (नागरिक) जोगिंदर नगर मनीश चौधरी तथा वरिष्ठ पत्रकार (वेटरन जर्नलिस्ट) रमेश बंटा भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि पत्रकारिता अपने आप में एक महत्वपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है। किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले उसके तथ्यों की पूरी तरह से जांच करना आवश्यक है। पत्रकारों को खबरों के सकारात्मक पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ समाचारों का प्रकाशन करना चाहिए, ताकि समाज में सही और विश्वसनीय जानकारी पहुंच सके।

वहीं, वरिष्ठ पत्रकार रमेश बंटा ने कहा कि जब कोई व्यक्ति हर जगह से निराश हो जाता है, तो पत्रकारिता उसकी आवाज उठाने का एक सशक्त माध्यम बनती है। आज भी समाज में पत्रकारिता के प्रति लोगों का विश्वास कायम है और इस विश्वास को बनाए रखना सभी पत्रकारों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए अपनी विश्वसनीयता और निष्पक्षता बनाए रखनी चाहिए।

प्रेस क्लब जोगिंदर नगर के प्रधान विनोद शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल समाचार प्रकाशित करना नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा दिखाना और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना भी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को आपसी समन्वय, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखनी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पत्रकारों ने भी पत्रकारिता की बदलती भूमिका, समाचारों की विश्वसनीयता, तथ्यपरक रिपोर्टिंग तथा जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

इस मौके पर प्रेस क्लब के महासचिव दीपक चौहान,अश्वनी सूद, हरीश बहल,कैलाश चंद, राकेश संगराई, राजेश शर्मा, अमिता बंटा,राजीव बहल मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *