Wednesday, 18 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
मंडी जिला में गैर पंजीकृत दुग्ध सभाओं के पंजीकरण का कार्य पूर्ण, गैस एजेंसी की डीलरशिप के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं पात्रमंडी में एचपी शिवा परियोजना की नई पहल, सेरी मंच पर सीधे ग्राहकों को बेचा 25 क्विंटल मीठा संतराकुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक।हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवन।खेलो हिमाचल में भागीदारी के लिए 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन पंजीकरण: डॉ. सुरिंदर ठाकुरजिला कांगड़ा में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजितवार्षिक उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच : अनुराग शर्माचिल्ड्रन ऑफ स्टेट ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही देखी, लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से जानने का मिला अवसरजिला कांगड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश!राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और चुनौतियों पर हुआ मंथनमंडी जिला में गैर पंजीकृत दुग्ध सभाओं के पंजीकरण का कार्य पूर्ण, गैस एजेंसी की डीलरशिप के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं पात्रमंडी में एचपी शिवा परियोजना की नई पहल, सेरी मंच पर सीधे ग्राहकों को बेचा 25 क्विंटल मीठा संतराकुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक।हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवन।खेलो हिमाचल में भागीदारी के लिए 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन पंजीकरण: डॉ. सुरिंदर ठाकुरजिला कांगड़ा में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजितवार्षिक उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच : अनुराग शर्माचिल्ड्रन ऑफ स्टेट ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही देखी, लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से जानने का मिला अवसरजिला कांगड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश!राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और चुनौतियों पर हुआ मंथन
News Update

मंडी में एचपी शिवा परियोजना की नई पहल, सेरी मंच पर सीधे ग्राहकों को बेचा 25 क्विंटल मीठा संतरा

मंडी, 17 नवंबर। बागवानी के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘एचपी शिवा’ परियोजना अब धरातल पर क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। सरकार के निर्देशों के अनुरूप उद्यान विभाग मंडी ने किसानों को बिचौलियों से मुक्त कर सीधा बाजार (मार्केट लिंकेज) उपलब्ध करवाने की एक अनूठी पहल की है। इसी कड़ी में मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर किसानों को अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को बेचने के लिए एक विशेष मंच प्रदान किया गया है।

छुईघाट क्लस्टर के संतरे को मिला हाथों-हाथ खरीदार

उद्यान विभाग की इस पहल के तहत सेरी मंच पर लगाए गए विक्रय केंद्र में स्थानीय उपभोक्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। गत दिवस से शुरू इस सीधी बिक्री के अंतर्गत मंडी जिले के छुईंघाट क्लस्टर से लाए गए उच्च गुणवत्ता वाले मीठे संतरे की ‘ब्लड रेड’ और ‘जाफा’ किस्मों का लगभग 2.5 टन (25 क्विंटल) उत्पाद सीधे ग्राहकों को बेचा गया। किसानों को उनके उत्पाद का 50 रुपये प्रति किलोग्राम का सीधा और लाभकारी मूल्य प्राप्त हुआ, जिससे बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं।

996 हेक्टेयर में फैले 96 क्लस्टर बदल रहे बागवानी की तस्वीर

उद्यान विभाग मंडी के उप-निदेशक एवं एचपी शिवा विपणन समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि जिले में इस परियोजना के तहत लगभग 996 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करते हुए कुल 96 क्लस्टर स्थापित किए गए हैं। इनमें तैयार फलों की फसल अब बड़े पैमाने पर बाजार में आने लगी है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसानों को न केवल आधुनिक तकनीक से खेती करने में मदद की जाए, बल्कि उनके उत्पाद की बिक्री के लिए भी पुख्ता बाजार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

देश की नामी कंपनियों और मंडियों तक पहुंची मंडी के किसानों की उपज

डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि विभाग क्लस्टर से जुड़े किसानों को लगातार राष्ट्रीय स्तर के खरीदारों से जोड़ रहा है। इस वर्ष विभिन्न क्लस्टर से उत्पादित प्लम (आलूबुखारा), अमरूद और मीठे संतरे को देश की प्रमुख कंपनियों—जैसे रिलायंस, गो-फॉर-फ्रेश, जेप्टो और ऑरेंज वैली के साथ-साथ लुधियाना और चंडीगढ़ की कृषि उपज मंडी समितियों में सफलतापूर्वक बेचा गया है।

अब इसी मार्केट लिंकेज अभियान को और विस्तार देते हुए स्थानीय स्तर पर ‘फार्म-टू-कंज्यूमर’ (खेत से सीधे उपभोक्ता तक) मॉडल के तहत सीधी बिक्री की यह सुविधा शुरू की गई है। इससे जहां एक ओर किसानों को बिना किसी कमीशन के उनकी मेहनत का पूरा दाम मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर मंडी के आम नागरिकों को ताजे, रसायन-मुक्त और पौष्टिक फल उचित दरों पर उपलब्ध हो रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *