Wednesday, 18 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
प्राकृतिक खेती से पैदा की गई मक्की की खरीद शुरू, पहले दिन खरीदी 108 क्विंटल मक्कीमंडी जिला में गैर पंजीकृत दुग्ध सभाओं के पंजीकरण का कार्य पूर्ण, गैस एजेंसी की डीलरशिप के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं पात्रमंडी में एचपी शिवा परियोजना की नई पहल, सेरी मंच पर सीधे ग्राहकों को बेचा 25 क्विंटल मीठा संतराकुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक।हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवन।खेलो हिमाचल में भागीदारी के लिए 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन पंजीकरण: डॉ. सुरिंदर ठाकुरजिला कांगड़ा में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजितवार्षिक उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच : अनुराग शर्माचिल्ड्रन ऑफ स्टेट ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही देखी, लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से जानने का मिला अवसरजिला कांगड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश!प्राकृतिक खेती से पैदा की गई मक्की की खरीद शुरू, पहले दिन खरीदी 108 क्विंटल मक्कीमंडी जिला में गैर पंजीकृत दुग्ध सभाओं के पंजीकरण का कार्य पूर्ण, गैस एजेंसी की डीलरशिप के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं पात्रमंडी में एचपी शिवा परियोजना की नई पहल, सेरी मंच पर सीधे ग्राहकों को बेचा 25 क्विंटल मीठा संतराकुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक।हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवन।खेलो हिमाचल में भागीदारी के लिए 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन पंजीकरण: डॉ. सुरिंदर ठाकुरजिला कांगड़ा में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजितवार्षिक उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच : अनुराग शर्माचिल्ड्रन ऑफ स्टेट ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही देखी, लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से जानने का मिला अवसरजिला कांगड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश!
News Update

प्राकृतिक खेती से पैदा की गई मक्की की खरीद शुरू, पहले दिन खरीदी 108 क्विंटल मक्की

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है मक्की

नादौन 17 नवंबर। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई राजीव गांधी प्राकृतिक खेती योजना के काफी उत्साहजनक परिणाम सामने आने लगे हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्राकृतिक खेती से तैयार होने वाली गेहूं, मक्की, हल्दी और जौ के लिए अलग से उच्च मूल्य घोषित किए हैं। हिमाचल प्रदेश इस तरह की व्यवस्था करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत जिला हमीरपुर में मंगलवार को मक्की की खरीद आरंभ कर दी गई। प्राकृतिक खेती से पैदा की गई मक्की की खरीद के लिए कृषि विभाग की आतमा परियोजना के माध्यम से नादौन और हमीरपुर में नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों में खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं।

आतमा परियोजना हमीरपुर के परियोजना निदेशक राकेश धीमान ने बताया कि पहले दिन मंगलवार को नादौन में नादौन ब्लॉक और सुजानपुर ब्लॉक के कुल 115 किसानों से 108.20 क्विंटल मक्की खरीदी गई। इनमें नादौन ब्लॉक के 65 किसानों से 93.90 क्विंटल और सुजानपुर ब्लॉक के 50 किसानों से 14.30 क्विंटल मक्की प्रदेश सरकार द्वारा घोषित 50 रुपये प्रति किलोग्राम के समर्थन मूल्य पर खरीदी गई। बुधवार को हमीरपुर के निकट पक्का भरो में स्थित नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम में भी मक्की खरीदी जाएगी।

राकेश धीमान ने बताया कि प्राकृतिक खेती से पैदा की गई मक्की के इतने अच्छे दाम मिलने से किसानों की आय में दोगुणा से भी अधिक बढ़ोतरी होगी।

उधर, कृषक सलाहकार समिति नादौन के अध्यक्ष कैप्टन सुनील दत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना का सीधा लाभ आम किसानों को हो रहा है। कैप्टन सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि पहले किसानों की मक्की को केवल 20 से 25 रुपये तक दाम मिलता था, लेकिन प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से अब किसानों को दोगुणा से भी ज्यादा दाम मिल रहे हैं। उन्होंने सभी किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने और इस योजना का लाभ उठाने की अपील भी की।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *