*कहा.. ग्रामीण मेले हमारी समृद्ध विरासत के प्रतीक*
पालमपुर, 13 अप्रैल: पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने आज राम चौक घुग्घर में आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक लख दाता छिंज मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय संस्कृति और खेल परंपराओं के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि ग्रामीण मेले हमारी समृद्ध विरासत का प्रतीक हैं और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विधायक ने सफल आयोजन के लिए मेला समिति के प्रयासों की सराहना की और स्थानीय जनता को मेले की बधाई दी। उन्होंने मेला कमेटी को 1 लाख देने की घोषणा की।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्य को पूर्ण किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास की गति निरंतर यहां पर चलती रहेगी। उन्होंने राम कॉलोनी की तरफ ओपन जिम सह पार्क का निर्माण करने की भी घोषणा की।
समारोह के दौरान विधायक ने मेले में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों व पहलवानों के कौशल की सराहना करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समापन कार्यक्रम के दौरान पालमपुर नगर निगम के महापौर गोपाल नाग, स्थानीय पार्षद निशा देवी, पार्षद गण, मेला समिति के प्रधान सुरेश कुमार, बीरबल व जोगिंदर ,समस्त सदस्य और क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.