समानता और सामाजिक न्याय के प्रेरणास्रोत हैं बाबा साहेब – उप मुख्यमंत्री

**ललड़ी में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने डॉ भीम राव अंबेडकर को अर्पित की पुष्पांजलि **

ऊना, 14 अप्रैल। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (मंगलवार) बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हरोली विधानसभा क्षेत्र के ललड़ी में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का प्रेरणादायी जीवन संघर्ष, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को ऐसा मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया, जिसने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार, सम्मान और आगे बढ़ने के अवसर दिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी देशवासियों को एकजुटता, समरसता और प्रगति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके बताए सिद्धांतों को अपनाकर समाज में भाईचारा, समान अवसर और न्याय की भावना को और मजबूत करना चाहिए।

इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की तथा जरूरतमंद लोगों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरतमंदों तक राहत एवं सहयोग पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर युथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम जोशी, गुरू रविदास कमेटी ललड़ी के प्रधान गुरदयाल बग्गा, कमेटी के सचिव प्रेम सरोआ, धर्मपाल, सदस्य शम्भूनाथ, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष परवीन सहोता, पूर्व प्रधान सुखविंद्र कौर, महेश भारद्वाज, राकेश जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading