News Update

राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 October 5, 2026 👁 2 hours पहले

राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में5 अक्तूबर 2026को विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर हिन्दी विभाग द्वारा महाविद्यालय में कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और भावनाओं को रचनात्मक माध्यम से व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना था l प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के आकर्षक एवं सुंदर कार्ड तैयार किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री रमेश चंद जी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनकी कला एवं सृजनात्मक क्षमता को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस तरह की रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का शिक्षक वर्ग एवं गैर-शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहा।

अपनी टिप्पणी दें