Kangra

डॉ. सौरभ ठाकुर ने ग्राम पंचायत चौली में भेंट किए दो सीमेंटेड बैंच

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 October 5, 2026 👁 2 minutes पहले

रक्कड़: ग्राम पंचायत चौली के गांव बसालग निवासी बैज्ञानिक डॉ. सौरभ ठाकुर सुपुत्र स्वर्गीय शेर सिंह ने गांववासियों की सुविधा के लिए दो सीमेंटेड बैंच भेंट किए हैं। इन बैंचों को स्थानीय पंचायत के माध्यम से बसालग में स्थापित किया गया, ताकि राह से गुजरने वाले स्थानीय लोग यहां बैठकर कुछ समय विश्राम कर सकें।

डॉ. सौरभ ठाकुर लंबे समय से अपनी मातृभूमि और समाज के साथ जुड़े हुए हैं। उन्हें यूरोपियन कमीशन में बतौर साइंटिस्ट कार्य करने का गौरव भी प्राप्त हुआ है। विदेश में रहते हुए भी वह अपने क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आते रहते हैं।



समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विदेश में रहने के बावजूद उनका अपने गांव और क्षेत्र से जुड़ाव लगातार बना हुआ है। क्षेत्र में होने वाली सामाजिक गतिविधियों में वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और अपनी मातृभूमि के विकास एवं लोगों की सुविधा के लिए योगदान देते रहते हैं।

स्थानीय लोगों ने डॉ. सौरभ ठाकुर के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थान पर लगाए गए इन बैंचों से राहगीरों, बुजुर्गों और स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

अपनी टिप्पणी दें