-मस्जिद विवाद : संजौली से उठी थी चिंगारी, अब नेरवा में उग्र प्रदर्शन



शिमला

हिमाचल प्रदेश  में मस्जिद विवाद को लेकर उपजे तनाव ने अब राज्यव्यापी रूप ले लिया है। गुरुवार को शिमला जिले के नेरवा में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। यह प्रदर्शन  करणी सेना और हिंदू संगठनों के आह्वान पर किया गया। प्रदर्शन के दौरान सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं, जबकि प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल  तैनात किया।


प्रदर्शनकारियों ने डुंडी माता मंदिर तक रैली निकाली और विशेष समुदाय के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद की ओर बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए उन्हें रोक लिया और स्थिति को शांत किया।


यह तनाव बीते 11 सितंबर को शिमला में हुए पुलिस लाठीचार्ज  के बाद भड़का था, जिसके कारण करणी सेना और हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए थे। नेरवा में हुए प्रदर्शन में प्रदेश में बाहरी लोगों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने और उनकी पूरी वेरिफिकेशन  की मांग भी उठाई गई।
इस पूरे घटनाक्रम ने हिमाचल प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव को और अधिक बढ़ा दिया है, जिसके चलते प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *