अपने सुख के लिए जनता को दुखी किया सुक्खू सरकार ने: अरुण कुमार मेहरा ‘कूका’



कहा में पत्नी की जीत के लिए सुक्खू ने देहरा दहशत का माहौल बनाया

देहरा, 3 जुलाई 2024:

नगरोटा बंगवा के पूर्व भाजपा विधायक अरुण कुमार मेहरा ‘कूका’ ने कहा कि अपने सुख के लिए सुक्खू सरकार ने लोगों को दुख की दलदल में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी है तक से जनता परेशानी के आलम में जीने को मजबूर है।

बेरोजगार सड़कों पर है तो महिलाएं 1500 रुपये के लिए दर-दर भटक रही है। किसान गोबर को लेकर परेशान है। दूध बेचने वाले इंतजार कर रहे हैं कि सुक्खू सरकार कब दूध खरीदना शुरु करेगी।

उन्होंने कहा कि 15 माह के शासन में सुक्खू सरकार प्रदेश में अब तक के सबसे असफल व गैर-जिम्मदाराना मुख्यमंत्री साबित हुए है। सुक्खू को ना तो भाषा और न ही परिभाषा का ज्ञान है। अरुण मेहरा ने आरोप लगाया कि उपचुनावों में सुक्खू सरकार तानाशाही पर उतर आए है।

देहरा में पत्नी की जीत के लिए सरकार ने दहशत का माहौल बना डाला है। गांवों की गलियों में पुलिस व कमांडों से गस्त करवाई जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के घर की और जाने वाले हर मार्ग पर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। लोगों को डराया व धमकाया जा रहा है। उन्हें अपनी पत्नी कमलेश ठाकुर के हक में वोट डालने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

छोटे दुकानदारों को पुलिस द्वारा डराया व धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुक्खू देहरा के लोगों की कर आवाज को नहीं दबा सकते हैं। देहरा की जनता सुक्खू सरकार की सच्चाई को जानती है। उन्होंने कहा कि सुक्खू देहरा में अभी से अपनी पत्नी की हार से खौफजदा हो चुके हैं। सुक्खू जानते हैं कि देहरा से होशियार सिंह की जीत तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *