जो राजा प्रजा के साथ नहीं उसे घर बैठा देना चाहिए: होशियार सिंह



कहा सुक्खू देहरा की जनता को ठगने में लगे हुए


देहरा, 8 जुलाई: देहरा हाॅट सीट में भाजपा ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। भाजपा प्रत्याक्षी होशियार सिंह ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर हमला बोलते हुए कहा कि राजा अगर प्रजा के साथ न हो उस राजा को घर बैठा देना चाहिए।

उन्होंने कहा सुक्खू जिनका विरोध कर रहे है वे खुद अपने ही विरोध का शिकार हो गए हैं। डेढ माह के दौरान सुक्खू ने प्रदेश को परेशान करके रख दिया है। उन्होंने कहा कि देहरा में चुनावी रुझान भाजपा के पाले हैं तथा देहरा की जनता ने उनकी जीत को पहले से ही तय किया हुआ है।

उन्होंने कहा अगर सुक्खू प्रदेश में विकास को लेकर कार्य करते तो आज उपचुनावों की नौबत न आती। उन्होंने कहा कि पत्नी की खातीर सुक्खू देहरा में झूठ पर झूठ बोलते आ रहे हैं। सुक्खू ने सत्ता में आते ही कई सस्थानों को बंद कर दिया तथा अब कह रहे हैं मैं देहरा का विकास करुंगा।

उन्होंने कहा कि सुक्खू देहरा की जनता के साथ फायदे की राजनीति कर रहे हैं, जबकि मतदान के बाद न तो सुक्खू और न ही उनकी पत्नी यहां दिखाई देगी। होशियार सिंह ने कहा कि सुक्खू ने राजनीति के स्तर को भी गिरा दिया है। उन्होंने कहा कि तरह तरह से हथकंडे अपना कर सीएम पहले विधायकों को तोड़ रहे हैं तथा फिर जनता पर उप चुनावों का बोझ डाल रहे हैं यह  सुकखु की आदत बनती जा है।

उन्होंने कहा कि देहरा की जनता सुक्खू से हर बात का हिसाब लेने के लिए तैयार बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सयंम रखे क्योंकि 13 जुलाई को उनका झूठा वहम भी दूर हो जाएगा। उन्होंने कहा ाकांग्रेस ने चुनावों से पहले भी जनता को ठगा था तथा अब सुक्खू मुख्यमंत्री बनकर देहरा की जनता को ठगने में लगे हुए है, परंतु जनता उनके झांसे में आने वाली नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *