News Update

सांसद अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 September 21, 2026 👁 2 hours पहले

खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें नशे से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण : अनुराग शर्मा

बैजनाथ, 20 सितंबर

बक्शी प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ियार में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। समापन समारोह में राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं।

समारोह में मुख्यातिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली। विद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता में जिले के 15 जोनों से लगभग 540 छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल तथा कुश्ती की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि आज महिलाएं और बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बढ़ रही हैं। खेलों के क्षेत्र में भी छात्राओं की बढ़ती भागीदारी प्रदेश की बेटियों की क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए क्योंकि खेल स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि किसी विद्यार्थी या युवा को नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना अभिभावकों, अध्यापकों अथवा प्रशासन को देनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में चिट्टे सहित अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

अनुराग शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है तथा प्रदेश को हाल ही में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा शुरू करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं तथा विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्तियां भी प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा में समानता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रवेश के समय जाति संबंधी कॉलम हटाने का निर्णय भी लिया गया है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि चढ़ियार क्षेत्र के विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है। चढ़ियार को सब तहसील से तहसील का दर्जा प्रदान किया गया है तथा तहसील भवन के निर्माण के लिए 3 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग का सब डिविजन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि चढ़ियार अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है तथा अस्पताल में उपलब्ध अन्य कमियों को भी चरणबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पेयजल एवं सिंचाई योजना का कार्य लगभग पूरा हो चुका है तथा इसे जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया तथा विद्यालय की अन्य आवश्यकताओं के संबंध में आंकलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए खेल मंत्री के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यालय में वॉलीबॉल कोर्ट के निर्माण की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के दौरान भोजन व्यवस्था के लिए 11 हजार रुपये तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों के प्रोत्साहन स्वरूप 5 हजार रुपये देने की घोषणा की।

प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी में ज्वाली जोन विजेता तथा फतेहपुर उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में ज्वालामुखी विजेता तथा ज्वाली उपविजेता रहा। खो-खो में ज्वाली ने विजेता तथा शाहपुर ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। कुश्ती के विभिन्न वर्गों में फतेहपुर जोन विजेता तथा हारचकियां जोन उपविजेता रहा।

समापन अवसर पर मुख्यातिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है और हार-जीत से सीख लेकर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर प्रधान चढ़ियार संतोष कुमारी, प्रधान छैक सुमना देवी, प्रधान मझोटी हेमराज, प्रधान भिरड़ी लक्ष्मी, उपप्रधान चढ़ियार विजय कुमार, प्रधानाचार्य विरेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शशि राणा, संगठन महासचिव मोहिंद्र डोहरी, अनुसूचित जाति सैल के पूर्व उपाध्यक्ष रविंदर बिट्टू, प्रदेश युवा महासचिव रविंदर राव, संसार चंद राणा, अजय अवस्थी, मिलाप राणा, शलभ अवस्थी, कृष्ण राणा, रणजीत राणा, रमेश परिहार, सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय प्रबंधन, विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।किया और उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है और हार-जीत से सीख लेकर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर प्रधान चढ़ियार संतोष कुमारी, प्रधान छैक सुमना देवी, प्रधान मझोटी हेमराज, प्रधान भिरड़ी लक्ष्मी, उपप्रधान चढ़ियार विजय कुमार, प्रधानाचार्य विरेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शशि राणा, संगठन महासचिव मोहिंद्र डोहरी, अनुसूचित जाति सैल के पूर्व उपाध्यक्ष रविंदर बिट्टू, प्रदेश युवा महासचिव रविंदर राव, संसार चंद राणा, अजय अवस्थी, मिलाप राणा, शलभ अवस्थी, कृष्ण राणा, रणजीत राणा, रमेश परिहार, सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय प्रबंधन, विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

अपनी टिप्पणी दें