Thursday, 12 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
भाई दूज पर महिलाओं ने किया मुफ्त सफर, एचआरटीसी बसों में सरकार ने दी निःशुल्क यात्रा की सुविधाभाई को तिलक लगाने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं

ऊना-अंब मुख्य मार्ग के ट्यूड़ी बाजार में स्कूटी ने महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।कूहना पंचायत में 50 सोलर लाइटें लगवाकर संजय पराशर ने निभाया वायदा
-ग्रामीणों में किया अभिनंदन समारोह का आयोजनप्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हमीरपुर में होगा ऐतिहासिक समारोह : सुरेश कुमारउपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बालक नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चनासुनील शर्मा बिट्टू ने 24 घंटे में शुरू करवाया 25 वर्षों से लटकी सड़क का कार्यवॉकथॉन की तैयारियों का उपायुक्त अपूर्व देवगन ने पड्डल मैदान में लिया जायजानूरपुर में मेमोरियल निर्माण से साकार होगी वीर वजीर राम सिंह पठानिया को सच्ची श्रद्धांजलि: केवल सिंह पठानियाचुने हुए जनप्रतिनिधियों को सम्मान दें अधिकारी, उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान: मलेंद्र राजनवरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्तभाई दूज पर महिलाओं ने किया मुफ्त सफर, एचआरटीसी बसों में सरकार ने दी निःशुल्क यात्रा की सुविधाभाई को तिलक लगाने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं

ऊना-अंब मुख्य मार्ग के ट्यूड़ी बाजार में स्कूटी ने महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।कूहना पंचायत में 50 सोलर लाइटें लगवाकर संजय पराशर ने निभाया वायदा
-ग्रामीणों में किया अभिनंदन समारोह का आयोजनप्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हमीरपुर में होगा ऐतिहासिक समारोह : सुरेश कुमारउपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बालक नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चनासुनील शर्मा बिट्टू ने 24 घंटे में शुरू करवाया 25 वर्षों से लटकी सड़क का कार्यवॉकथॉन की तैयारियों का उपायुक्त अपूर्व देवगन ने पड्डल मैदान में लिया जायजानूरपुर में मेमोरियल निर्माण से साकार होगी वीर वजीर राम सिंह पठानिया को सच्ची श्रद्धांजलि: केवल सिंह पठानियाचुने हुए जनप्रतिनिधियों को सम्मान दें अधिकारी, उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान: मलेंद्र राजनवरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त
News Update

प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हमीरपुर में होगा ऐतिहासिक समारोह : सुरेश कुमार

मुख्यमंत्री ने अपने दृढ़ फैसलों से हिमाचल प्रदेश के लिए सुनिश्चित किया हजारों करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व

हमीरपुर 11 नवंबर। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर 11 दिसंबर को यहां दोसड़का के पुलिस मैदान में एक भव्य एवं ऐतिहासिक समारोह आयोजित किया जाएगा।

बुधवार को यहां होटल हमीर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान आर्थिक, राजनीतिक और प्राकृतिक आपदा जैसी तमाम चुनौतियों से बखूबी निपटते हुए आम लोगों, युवाओं और कर्मचारियों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए जहां कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर एवं सबसे समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में भी ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। प्रदेश सरकार की इन उपलब्धियों को मनाने के लिए दोसड़का के पुलिस मैदान में आयोजित किया जाने वाला समारोह अपने आपमें एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।

सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चार वर्षों के दौरान आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों के साथ-साथ प्राकृतिक आपदा की आपात परिस्थितियों में भी हिमाचल प्रदेश को अपने दृढ़ फैसलों के बल पर आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वाइल्ड फ्लॉवर हॉल, जेएसडब्ल्यू जलविद्युत परियोजना, किशाउ बांध परियोजना और अभी हाल ही में बीबीएमबी से एरियर जैसे जटिल मामलों में मुख्यमंत्री ने दृढ़ता के साथ हिमाचल का पक्ष रखा तथा प्रदेश के हितों की लड़ाई लड़ी। इसी के परिणामस्वरूप अब हिमाचल को हजारों करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा।

सुरेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार वाटर सेस के मुद्दे की लड़ाई भी कोर्ट में लड़ रही है। चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी प्राप्त करने के लिए भी राज्य सरकार कदम उठा रही है। इन दोनों मुद्दों पर भी प्रदेश सरकार दृढ़ता के साथ हिमाचल के हकों की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल की रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (आरडीजी) बंद किए जाने, पिछली प्रदेश सरकार की वित्तीय देनदारियों और अन्य आर्थिक चुनौतियों के बावजूद मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों एवं पेंशनरों को वित्तीय लाभ प्रदान किए हैं तथा कांग्रेस के चुनावी वायदे के अनुसार कर्मचारियों को ओपीएस दी है। बेहद कठिन आर्थिक हालात में भी मुख्यमंत्री ने सूझ-बूझ के साथ और दृढ़ता के साथ कार्य करते हुए न केवल कर्मचारियों एवं पेंशनरों को उनके देय लाभ दिए हैं तथा कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, बल्कि प्रदेश के राजस्व में भी काफी वृद्धि की है।

इस अवसर पर राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष चंद जैलदार और जीवन दत्त शर्मा लक्की भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *