Thursday, 12 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
वॉकथॉन की तैयारियों का उपायुक्त अपूर्व देवगन ने पड्डल मैदान में लिया जायजानूरपुर में मेमोरियल निर्माण से साकार होगी वीर वजीर राम सिंह पठानिया को सच्ची श्रद्धांजलि: केवल सिंह पठानियाचुने हुए जनप्रतिनिधियों को सम्मान दें अधिकारी, उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान: मलेंद्र राजनवरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्तसचिवालय में छुट्टी के दिन भी काम: सीएम सुख्खू ने ली भर्ती मामलों पर अपडेटखेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के तहत मंडी में होंगे आठ खेलों के मुकाबलेबालिका देखभाल संस्थान में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाई दीपावलीबजरेड़ में गौशाला में आग लगने की घटना, विधायक केवल सिंह पठानिया सुबह-सुबह पहुंचे मौके परपंचायत समिति अध्यक्ष नवीन कालटा ने किया ग्राम पंचायत भुट्टी का दौरा, जनसमस्याओं पर की चर्चातम्बाकू मुक्त युवा अभियान-4.0’ के तहत तैयार कार्य योजना पर तत्परता से करें कार्यः उपायुक्तवॉकथॉन की तैयारियों का उपायुक्त अपूर्व देवगन ने पड्डल मैदान में लिया जायजानूरपुर में मेमोरियल निर्माण से साकार होगी वीर वजीर राम सिंह पठानिया को सच्ची श्रद्धांजलि: केवल सिंह पठानियाचुने हुए जनप्रतिनिधियों को सम्मान दें अधिकारी, उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान: मलेंद्र राजनवरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्तसचिवालय में छुट्टी के दिन भी काम: सीएम सुख्खू ने ली भर्ती मामलों पर अपडेटखेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के तहत मंडी में होंगे आठ खेलों के मुकाबलेबालिका देखभाल संस्थान में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाई दीपावलीबजरेड़ में गौशाला में आग लगने की घटना, विधायक केवल सिंह पठानिया सुबह-सुबह पहुंचे मौके परपंचायत समिति अध्यक्ष नवीन कालटा ने किया ग्राम पंचायत भुट्टी का दौरा, जनसमस्याओं पर की चर्चातम्बाकू मुक्त युवा अभियान-4.0’ के तहत तैयार कार्य योजना पर तत्परता से करें कार्यः उपायुक्त
News Update

नूरपुर में मेमोरियल निर्माण से साकार होगी वीर वजीर राम सिंह पठानिया को सच्ची श्रद्धांजलि: केवल सिंह पठानिया

बासा वजीरा में 177वीं पुण्यतिथि पर वीर दिवस का आयोजन, महान स्वतंत्रता सेनानी को किया नमन

नूरपुर, 11 नवंबर। महान स्वतंत्रता सेनानी वजीर राम सिंह पठानिया की 177वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को उनकी जन्मस्थली बासा वजीरा में वीर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद राजीव भारद्वाज, नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व सांसद कृपाल परमार तथा पूर्व विधायक अजय महाजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि केवल सिंह पठानिया तथा अन्य अतिथियों ने वीर शिरोमणि वजीर राम सिंह पठानिया के सुरक्षा कवच के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वजीर राम सिंह पठानिया किसी वंश अथवा क्षेत्र विशेष की पहचान नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से भी पहले वर्ष 1848 में उन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष का शंखनाद कर देश में स्वतंत्रता की अलख जगाई थी।

उन्होंने कहा कि वजीर राम सिंह पठानिया ने युवावस्था में ही मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर अद्वितीय शौर्य और देशभक्ति का परिचय दिया। उनकी वीरगाथा को राष्ट्रीय स्तर पर उचित पहचान दिलाने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने उन्हें प्रथम स्वतंत्रता सेनानी घोषित करने संबंधी प्रस्ताव विधानसभा से सर्वसम्मति से पारित कर केंद्र सरकार को भेजा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सांसद राजीव भारद्वाज इस विषय को संसद में आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करेंगे।

नूरपुर में वजीर राम सिंह पठानिया का भव्य मेमोरियल बनाने के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे बात: केवल सिंह पठानिया

उप मुख्य सचेतक ने कहा कि वजीर राम सिंह पठानिया को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब नूरपुर में उनका भव्य मेमोरियल बनाया जाएगा। इसके लिए वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बात कर इस दिशा में प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वजीर राम सिंह पठानिया का बलिदान सदियों तक देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उनका जीवन त्याग, नेतृत्व और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है।

सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि वजीर राम सिंह पठानिया का संघर्ष किसी क्षेत्र अथवा राज्य तक सीमित नहीं था, बल्कि यह पूरे भारत की स्वतंत्रता की चेतना से जुड़ा हुआ था। इतनी कम आयु में अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देना उनके अदम्य साहस और राष्ट्रप्रेम का परिचायक है। उन्होंने कहा कि विधानसभा से पारित प्रस्ताव को संसद में भी उठाया जाएगा, ताकि इस महान स्वतंत्रता सेनानी को राष्ट्रीय स्तर पर उचित सम्मान और पहचान मिल सके।

नूरपुर के विधायक रणवीर निक्का ने कहा कि वीर वजीर राम सिंह पठानिया का जीवन साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। युवाओं को उनके जीवन और गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर एसपी इल्मा अफरोज,एसडीएम अरुण शर्मा,डीएफओ संदीप कोहली,वीर वजीर राम सिंह पठानिया के वंशज राजेश्वर सिंह,उदय पठानिया,आधिराज पठानिया,इंटैक राज्य संयोजक मालविका पठानिया, यूथ कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी अमित पठानिया,केसीसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष करनैल सिंह राणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *