Kangra

पंचायत समिति अध्यक्ष नवीन कालटा ने किया ग्राम पंचायत भुट्टी का दौरा, जनसमस्याओं पर की चर्चा

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 November 9, 2026 👁 5 minutes पहले


नारकंडा: 

आज नारकंडा ब्लॉक पंचायत समिति के अध्यक्ष श्री नवीन कालटा जी ने ग्राम पंचायत भुट्टी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जनसमस्याओं को सुना और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की।

दौरे के दौरान ग्रामीणों द्वारा पानी की समस्या, रास्तों की मरम्मत एवं निर्माण, स्ट्रीट लाइट्स, श्मशान घाट निर्माण, सड़क निर्माण, अस्पतालों में उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा सामुदायिक भवन निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे अध्यक्ष महोदय के समक्ष रखे गए।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री नवीन कालटा जी ने सभी समस्याओं के समाधान एवं निपटारे का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने भविष्य में ग्राम पंचायत भुट्टी के विकास, सामाजिक कार्यों एवं जनहित से जुड़े कार्यों को पूर्ण करवाने के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता जताई।

पंचायत के विकास के लिए जनसहयोग जरूरी

इस अवसर पर पंचायत के विकास को लेकर यह संदेश भी दिया गया कि ग्राम पंचायत भुट्टी में विकासात्मक कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए पंचायत की समस्त जनता का सहयोग, आशीर्वाद और सर्वसम्मति बेहद आवश्यक है। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही पंचायत में विकास कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान की जा सकती है।

अपनी टिप्पणी दें