आपका अपना डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
NEWS HIMACHAL 24
हिमाचल की हर खबर, सबसे पहले
Advertisement Space 728 × 90
⌕
News Update

सचिवालय में छुट्टी के दिन भी काम: सीएम सुख्खू ने ली भर्ती मामलों पर अपडेट

प्रकाशित: November 10, 2026 | kangrahp24@gmail.com

शिमला ;

दिवाली के अगले दिन सरकारी अवकाश होने के बावजूद राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय खुला रहा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू अपने निवास ओक ओवर में गोवर्धन पूजा करने के बाद दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में रहे और अधिकारियों के साथ विभिन्न फाइलों तथा प्रशासनिक मामलों पर चर्चा की।

कैबिनेट बैठक और भर्तियों पर विशेष ध्यान

13 नवंबर को होने वाली आगामी कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने राज्य में जारी भर्ती प्रक्रियाओं का विस्तृत अपडेट लिया। इनमें मुख्य रूप से सीबीएसई (CBSE) स्कूलों से संबंधित नई भर्तियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य चयन आयोग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चुनावी वर्ष को देखते हुए नई नौकरियों से जुड़े सभी मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाया जाए।

13 नवंबर को मंडी दौरा और धर्मशाला शीतकालीन सत्र

  • मंडी दौरा: 13 नवंबर को कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे अनाडेल से मंडी के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11 बजे पड़ल ग्राउंड से ‘एंटी चिट्टा वॉकथॉन’ को हरी झंडी दिखाएंगे और जिला लाइब्रेरी का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 1:30 बजे शिमला लौटने के बाद कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
  • शीतकालीन सत्र: धर्मशाला में 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर भी मुख्यमंत्री ने फोन पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 13 तारीख की कैबिनेट बैठक में सत्र से संबंधित विधेयकों और अन्य महत्वपूर्ण मामलों को निपटाया जाएगा।

भैया दूज पर छुट्टी की संभावना

दीपावली के बाद अब 11 नवंबर को मनाए जाने वाले भैया दूज के त्यौहार पर सरकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश की घोषणा हो सकती है। इससे पहले मुख्यमंत्री करवा चौथ पर भी महिलाओं व पुरुषों के लिए छुट्टी घोषित कर चुके हैं, इसलिए भैया दूज पर भी अवकाश मिलने की चर्चा सचिवालय में जोरों पर है।

WhatsApp पर शेयर करें