आपका अपना डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
NEWS HIMACHAL 24
हिमाचल की हर खबर, सबसे पहले
Advertisement Space 728 × 90
⌕
News Update

बजरेड़ में गौशाला में आग लगने की घटना, विधायक केवल सिंह पठानिया सुबह-सुबह पहुंचे मौके पर

प्रकाशित: November 10, 2026 | kangrahp24@gmail.com

प्रभावित परिवार को दी फौरी राहत, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

शाहपुर, 9 नवंबर:शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बजरेड़ में गौशाला में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया सुबह-सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित परिवार से मुलाकात कर उनका दुःख-दर्द साझा किया।

गांव एवं डाकघर बजरेड़, तहसील शाहपुर में शशिकांत शर्मा प्रेई तथा प्रीतम चंद, पुत्र स्वर्गीय चमारू राम की गौशाला में आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही विधायक केवल सिंह पठानिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने गौशाला की छत पर जाकर स्वयं आग से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा प्रभावित परिवार को मौके पर ही फौरी राहत प्रदान की।

इस दौरान विधायक ने प्रभावित परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वह उनके साथ खड़े हैं तथा प्रशासन एवं सरकार के माध्यम से हरसंभव अतिरिक्त सहायता उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जनता के सुख-दुःख में शामिल होना उनका नैतिक दायित्व है। किसी भी परिवार पर संकट आने की स्थिति में एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उसकी सहायता के लिए आगे आना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार को इस मुश्किल घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा तथा हरसंभव मदद सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे।

WhatsApp पर शेयर करें