रक्कड़-
जसवां-प्रागपुर क्षेत्र की कूहना पंचायत की गलियां अब रात के अंधेरे से मुक्त होंगी। कैप्टन संजय पराशर ने पंचायत में 50 सोलर लाइटें स्थापित करवाकर गत पंचायत चुनाव के दौरान ग्रामीणों से किया अपना वायदा पूरा किया है। उन्होंने चुनाव के समय गांववासियों को भरोसा दिलाया था कि पंचायत में अंधेरे से जूझ रहे रास्तों और सार्वजनिक स्थलों को रोशन करने के लिए सोलर लाइटें लगवाई जाएंगी।
अब इस वायदे को धरातल पर उतारते हुए 50 लाइटें स्थापित कर दी गई हैं। इस पहल से पंचायत के विभिन्न हिस्सों में रात के समय आवाजाही सुगम हो गई है। विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को अंधेरे रास्तों से गुजरने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली इन लाइटों से बिजली की खपत भी नहीं होगी। संजय पराशर ने पंचायत में 10 अतिरिक्त सोलर लाइटें स्थापित करवाने की भी घोषणा की है। इससे उन स्थानों तक भी रोशनी पहुंचाने का प्रयास होगा, जहां अभी लाइटों की आवश्यकता बनी हुई है।
ग्रामीणों से चुनाव के दौरान किया गया वायदा पूरा होना इस पहल का खास पहलू है। अक्सर गांवों की छोटी-छोटी जरूरतें लंबे समय तक अनदेखी रह जाती हैं, लेकिन कूहना पंचायत में 50 सोलर लाइटों की स्थापना से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। यह पहल इस बात का भी उदाहरण है कि किसी नेता के के लिए आम जनता से किए गए वायदों को याद रखना कितना महत्वपूर्ण है।
वहीं, पराशर का धन्यवाद व्यक्त करने के लिए ग्रामीणों ने पंचायत में अभिनंदन समारोह का भी आयोजन किया। स्थानीय पंचायत उपप्रधान आशीष राणा, टीम पराशर युवा विंग के अध्यक्ष शशि शर्मा और रणजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि संजय पिछले लंबे समय से जसवां-प्रागपुर क्षेत्र के गांवों में आम जनता की सेवा अपने संसाधनों से कर रहे हैं और अगर उन्हें क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है ताे निश्चित तौर पर वह क्षेत्र की तस्वीर व तकदीर बदल देगें।
इस मौके पर अंकुश, राज कुमार, अरविंद, निखिल, नीलम, अमित,
विजय राणा, तिलक राज, बलबीर सिंह, दीपक, सोम दत्त, सुभाष चंद, लवली, मीना कुमारी, पूजा चौधरी, निशा कौशल, सुखदेव शर्मा, विनय, सोनी ठाकुर, कश्मीर सिंह, विपिन शर्मा, मुकेश राणा, अतुल, रोशन लाल, रणजीत सिंह ठाकुर, जगदीश सिंह, जय राम, दया चंद, संत रात, ओम प्रकाश, अशोक, रमेश चंद, भूरी सिंह ठाकुर और वीरेंद्र भी उपस्थित रहे।


Leave a Reply