News Update

स्व. मेजर विजय सिंह मनकोटिया के घर पहुंचे केवल सिंह पठानिया, शोक संतप्त परिवार से मिलकर जताई गहरी संवेदना

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 October 8, 2026 👁 2 hours पहले

शाहपुर, 7 अक्तूबर:

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया आज त्यारा स्थित स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ दुःख की इस अत्यंत पीड़ादायक घड़ी में अपनी संवेदना साझा करते हुए कहा कि अपने किसी प्रियजन को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन शाहपुर क्षेत्र के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।

श्री पठानिया ने कहा कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने पूर्व कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शाहपुर के विकास को लेकर मनकोटिया जी के जो सपने अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की।

लांझणी में केवल सिंह पठानिया एवं उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, पूर्व सचिव विधानसभा गोबर्धन सिंह, ओएसडी आयुष डॉ. सुनीत पठानिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र वालिया तथा उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय उपस्थित रहे।

अपनी टिप्पणी दें