Thursday, 19 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
जनसेवा की एक मिसाल है हमीरपुर की सीनियर सिटीजन काउंसिल : सुनील शर्मा बिट्टूमतदाता साक्षरता क्लब के तहत विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजितपंचायत समिति सदर बिलासपुर की त्रैमासिक बैठक आयोजितआईटीआई मंडी में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजितमुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देशहिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्रीहिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवनप्राकृतिक खेती से पैदा की गई मक्की की खरीद शुरू, पहले दिन खरीदी 108 क्विंटल मक्कीमंडी जिला में गैर पंजीकृत दुग्ध सभाओं के पंजीकरण का कार्य पूर्ण, गैस एजेंसी की डीलरशिप के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं पात्रमंडी में एचपी शिवा परियोजना की नई पहल, सेरी मंच पर सीधे ग्राहकों को बेचा 25 क्विंटल मीठा संतराजनसेवा की एक मिसाल है हमीरपुर की सीनियर सिटीजन काउंसिल : सुनील शर्मा बिट्टूमतदाता साक्षरता क्लब के तहत विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजितपंचायत समिति सदर बिलासपुर की त्रैमासिक बैठक आयोजितआईटीआई मंडी में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजितमुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देशहिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्रीहिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवनप्राकृतिक खेती से पैदा की गई मक्की की खरीद शुरू, पहले दिन खरीदी 108 क्विंटल मक्कीमंडी जिला में गैर पंजीकृत दुग्ध सभाओं के पंजीकरण का कार्य पूर्ण, गैस एजेंसी की डीलरशिप के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं पात्रमंडी में एचपी शिवा परियोजना की नई पहल, सेरी मंच पर सीधे ग्राहकों को बेचा 25 क्विंटल मीठा संतरा
News Update

मतदाता साक्षरता क्लब के तहत विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित

बिलासपुर, 18 नवंबर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बिलासपुर में निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से चयनित 20-20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने मतदाता साक्षरता क्लब के अंतर्गत आयोजित दोनों प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित ज्ञान का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर किरण भड़ाना ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार के महत्व को समझे और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने मताधिकार तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहें और समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में निर्वाचन साक्षरता को बढ़ावा देना, मतदाता शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की बेहतर समझ विकसित करने का अवसर मिलता ळें

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *