Thursday, 19 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने टांडा मेडिकल कॉलेज के सभागार में मुख्यमंत्री किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित कियाजनसेवा की एक मिसाल है हमीरपुर की सीनियर सिटीजन काउंसिल : सुनील शर्मा बिट्टूमतदाता साक्षरता क्लब के तहत विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजितपंचायत समिति सदर बिलासपुर की त्रैमासिक बैठक आयोजितआईटीआई मंडी में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजितमुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देशहिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्रीहिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवनप्राकृतिक खेती से पैदा की गई मक्की की खरीद शुरू, पहले दिन खरीदी 108 क्विंटल मक्कीमंडी जिला में गैर पंजीकृत दुग्ध सभाओं के पंजीकरण का कार्य पूर्ण, गैस एजेंसी की डीलरशिप के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं पात्रआज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने टांडा मेडिकल कॉलेज के सभागार में मुख्यमंत्री किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित कियाजनसेवा की एक मिसाल है हमीरपुर की सीनियर सिटीजन काउंसिल : सुनील शर्मा बिट्टूमतदाता साक्षरता क्लब के तहत विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजितपंचायत समिति सदर बिलासपुर की त्रैमासिक बैठक आयोजितआईटीआई मंडी में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजितमुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देशहिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्रीहिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवनप्राकृतिक खेती से पैदा की गई मक्की की खरीद शुरू, पहले दिन खरीदी 108 क्विंटल मक्कीमंडी जिला में गैर पंजीकृत दुग्ध सभाओं के पंजीकरण का कार्य पूर्ण, गैस एजेंसी की डीलरशिप के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं पात्र
News Update

जनसेवा की एक मिसाल है हमीरपुर की सीनियर सिटीजन काउंसिल : सुनील शर्मा बिट्टू

सीनियर सिटीजन काउंसिल की ओर से मेडिकल कॉलेज अस्पताल को दी व्हील चेयर्स और स्ट्रेचर्स

मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

हमीरपुर 18 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बुधवार को यहां हमीरपुर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था सीनियर सिटीजन काउंसिल की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

बैठक में सीनियर सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष भगवान दास शास्त्री और अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं के प्रावधान के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस मेडिकल कॉलेज में अलाइड हेल्थ सर्विसेज कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, डेंटल कॉलेज, एक अलग मदर-चाइल्ड अस्पताल और कैंसर केयर संस्थान का भी प्रावधान किया है। इसके अलावा पैट स्कैन, रोबोटिक सर्जरी और नई दिल्ली के एम्स के स्तर की कई अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं एवं उपकरणों की व्यवस्था भी की है। इससे यह मेडिकल कॉलेज केवल हमीरपुर जिला ही नहीं, बल्कि प्रदेश भर के मरीजों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा और यह उत्तर भारत के उत्कृष्ट चिकित्सा एवं मेडिकल शिक्षण संस्थानों में अपनी जगह बनाएगा। इन ऐतिहासिक निर्णयों के लिए सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

सीनियर सिटीजन काउंसिल के कार्यों की सराहना करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि इस संस्था ने अपने जनसेवा के कार्यों से एक अलग मिसाल कायम की है। विशेषकर, हमीरपुर के अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए यह संस्था बहुत बड़ा सहारा साबित हो रही है। इनके अलावा अन्य जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए भी यह संस्था सदैव आगे रहती है।

इस अवसर पर उन्होंने काउंसिल की ओर से मेडिकल कॉलेज अस्पताल को व्हील चेयर्स और स्ट्रैचर भी भेंट किए।

कार्यक्रम में काउंसिल के अध्यक्ष भगवान दास शास्त्री, अन्य पदाधिकारी विजय पुरी, राकेश पुरी, दीप चंद शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, कुलदीप शर्मा, कुलदीप कमल, संस्था के सदस्य, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शहनशाह, राजेश आनंद, मनोज शर्मा, राकेश शर्मा, करतार चंद, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती, अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. देशराज शर्मा, कॉलेज के अतिरिक्त निदेशक संजीव शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *